Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने कसा मतदाताओं पर तंज़, जिस चीज़ के लिए वोट करेंगे वो ही मिलेगा
Prashant Kishor News: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है। प्रदेश की सभी 40 लोकसभा सीटों पर नेताओं ने जीत के लिए सियासी मंथन शुरू कर दिया है। राजनीतिक पार्टियों के नेता घर-घर जाकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।
बिहार जारी सियासी दांवपेंच के बीच मशहूर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर चुनावी पारी खेलने की तैयारी कर रहे हैं। इसी क्रम में वह बिहार के विभिन्न जिलों में पद यात्रा कर मतदाताओं से मुखातिब हो रहे है।

मतदाताओं से मुखातिब होते हुए प्रशांत किशोर ने ज़ोरदार तंज़ कसा है। उन्होंने कहा कि वोट दीजिएगा पांच किलो अनाज के लिए तो रोज़गार कहां से मिलेगा। वोट दीजिएगा हिंदू, मुसलमान बनकर जात के नाम पर, मंदिर और मस्जिद के नाम पर तो बच्चों के लिए स्कूल, कॉलेज और शिक्षा व्यवस्था कहां से होगा?
लोकतंत्र में वोट चाहे नीतीश कुमार को दीजिए या फिर लालू प्रसाद यादव को दीजिए। नरेंद्र मोदी को दीजिए या प्रशांत किशोर को दीजिए। जिस चीज़ के लिए मतदान करेंगे वह मिलेगा ही मिलेगा। आप लोगों ने मंदिर के लिए वोट दिया तो मंदिर मिला।
Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा को क्यों बदलना पड़ा RLJD का नाम, RLM रखने के पीछे यह है वजह
आप लोगों ने अनाज के लिए मतदान किया तो अनाज मिल रहा है। सिलेंडर के लिए वोट दिए तो सिलेंडर मिल रहा है। आप जात के लिए वोट करते हैं, तो जात की चर्चा घर-घर हो रही है। आप लोग जिस चीज़ के लिए वोट देंगे वो मिलेगा। यह बात आप लोगों को बता रहे हैं।
गांव-गांव जाकर लोगों के सामने हाथ जोड़ रहे हैं। यह कह रहे हैं कि अगर आप अपना और अपने बच्चे की फिक्र नहीं करेंगे, तो लिख के ले लीजिए कोई नेता और कोई दल चाहे आपके ज़ात का है। या फिर आपकी विचारधारा का है, आपके बच्चे का चिंता नहीं करेगा।












Click it and Unblock the Notifications