Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा को क्यों बदलना पड़ा RLJD का नाम, RLM रखने के पीछे यह है वजह
Bihar Politics: बिहार में आगामी चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। मतदाताओं को लुभाने के लिए सभी दलों के नेताओं ने अपने-अपने तरीक़े से चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है।
सियासी दांवपेंच के बीच बड़ी खबर सामने आई है कि अब उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी (रालोजद) का नाम बदल दिया गया है। RLJD को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से जाना जाएगा। पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इस बात की जानकारी दी है।

उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी का नाम बदलने की वजह पर चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने कहा कि हमारी पार्टी का पुराना नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल, आयोग के साथ पंजीकृत अन्य दलों के नामों के समान है।
इसलिए हम लोगों ने 5-6 नए नाम सुझाव के तौर पर दिए, इन नामों से राष्ट्रीय लोक मोर्चा नाम को मंजूरी दे दी गई है। हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा नाम से चुनाव आयोग पंजीकृत हो गई है। उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी का नाम बदलने पर लोगों ने विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी हैं।
Recommended Video
बिहार के लोगों ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को सिर्फ़ एनडीए के सहयोगी दल होने का चुनावी फ़ायदा मिल सकता है। पार्टी का नाम कुछ भी रख लें लेकिन सीटों के बंटवारे में उनकी पार्टी (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) को एनडीए की तरफ़ से सिर्फ़ एक सीट मिलने की उम्मीद है।
एनडीए की तरफ़ से जो एक सीट राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मिलेगी, उससे खुद उपेंद्र कुशवाहा चुनावी दांव खेलेंग। सीएम नीतीश कुमार अगर पाला नहीं बदलते तो उपेंद्र कुशवाहा को एक से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब समीकरण बदल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications