कुढ़नी में मिली हार को लेकर पीके ने नीतीश पर कसा तंज, बोले-बिहार भ्रष्टाचार से परेशान है

प्रशांत किशोर ने कहा कि कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा की जीत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी 'महागठबंधन' सरकार के खिलाफ लोगों के गुस्से को दर्शाती है।

Prashant Kishor takes jab at Nitish Kumar bypoll defeat tejashwi yadav

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। प्रशांत किशोर ने कुढ़नी सीट पर हुए उपचुनाव में जेडीयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा को मिली हार पर तंज कसा है। पीके ने कहा कि, लोग महागठबंधन सरकार के कामकाज से खुश नहीं हैं। मैं पिछले कई दिनों से लोगों से बातचीत कर रहा हूं और मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वे राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं।

प्रशांत किशोर राज्य में 3500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा की जीत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी 'महागठबंधन' सरकार के खिलाफ लोगों के गुस्से को दर्शाती है। लोग 'महागठबंधन' सरकार के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। आए दिन बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाओं से लोग गुस्से में हैं।

उन्होंने कहा, मैं पिछले कई दिनों से लोगों के साथ बातचीत कर रहा हूं और मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूं कि राज्य की जनता भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और वो बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि सत्ता में आते ही वे पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख नौकरियों के प्रस्ताव पर मुहर लगाएंगे। उन्हें सत्ता में आए महीनों हो गए हैं। क्या कलम की स्याही सूख गई है। पीके ने कहा कि तेजस्वी यादव की वैसे भी कोई वैल्यू नहीं है।

उपचुनाव के चलते नीतीश कुमार जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया, उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की यहां तक कि कुछ लोगों ने तो कुर्सियों तक को उछाला था। अब आप इस बात से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि जनता में नीतीश कुमार के खिलाफ कितना गुस्सा है। आपको बता दें कि कुढ़नी सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने जेडीयू के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा को 3,645 मतों से पराजित कर दिया था।

प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार के बीच पिछले कुछ वर्षों में काफी बेरुखी भरे रिश्ते देखने को मिले हैं। दोनों एक दूसरे के खिलाफ काफी बयानबाजी करते नजर आए हैं। इससे पहले प्रशांत किशोर ने कहा था कि, आरजेडी और जेडीयू के ये नई सरकार अगामी विधानसभा चुनावों तक नहीं चल पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+