NDA छोड़ तेजस्वी के साथ जाने पर नीतीश को लेकर क्या बोले प्रशांत किशोर?
पटना, 10 अगस्त। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के बदले सियासी समीकरण पर कहा कि मुझे भरोसा है कि बिहार में जो ताजा राजनीतिक उठापटक हुई है वह प्रदेश तक ही सीमित है। मुझे नहीं लगता है कि ऐसा राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष के तौर पर विकल्प खड़ा करने के इरादे से हुआ है। तेजस्वी यादव बिहार में सबसे बड़े दल के नेता हैं, लिहाजा संभव है कि नए गठबंधन में बड़ी भूमिका निभाएंगे। लोग यह देख पाएंगे कि वह नई सरकार में किस तरह से काम करते हैं।

Recommended Video
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोग यह उम्मीद करेंगे कि जदयू और राजद का नया गठबंधन लंबा चलेगा और सरकार की प्राथमिका लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या नई सरकार पिछली सरकार की तुलना में बेहतर होगी या नहीं। राजनीतिक अस्थिरता का यह दौर पिछले 10 साल से चल रहा है और नई उठापटक भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। नीतीश कुमार इसमे मुख्य कलाकार हैं, बिहार का नागरिक होने के नाते आप सिर्फ यही अपेक्षा कर सकते हैं कि वह अपने नए गठन पर मजबूती से खड़े रहेंगे।
पीके ने कहा कि मुझे लगता है कि बिहार में जो हो रहा है वह राजनीतिक अस्थिरता का दौर है। वर्ष 2013-14 के बाद बिहार में 6ठी बार सरकार बनाने की यह कोशिश हो रही है। समीकरण उस वक्त बदलते हैं जब किसी एक की राजनीतिक या प्रशासनिक अपेक्षा बढ़ती है और वह पूरी नहीं होती है। मुझे उम्मीद है कि बिहार में अब स्थिरता वापस लौटेगी। नीतीश कुमार ने कहा है कि वह नया अध्याय शुरू कर रहे हैं, आशा करता हूं कि वह बिहार के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications