Bhojpuri Film: प्रदीप पाण्डेय की भोजपुरी फिल्म ‘चिंटू की दुल्हनिया’ में हॉरर, हास्य और रोमांस का दिखेगा तड़का
Bhojpuri Film Chintu Ki Dulhaniya: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के युवा स्टार प्रदीप पाण्डेय चिंटू की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म चिंटू की दुल्हनिया रीलीज के लिए तैयार है। 20 सितम्बर से फ़िल्म सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच होगी। एकसाथ कई टेरिटरी में फ़िल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा।
फ़िल्म के ट्रेलर ने अपने रीलीजिंग के कुछ ही घण्टों में इतिहास रचते हुए लम्बे समय तक ट्रेंडिंग में रहने का कीर्तिमान स्थापित किया था ।ऐसे में फ़िल्म की रीलीजिंग को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले एक लम्बे अरसे से भोजपुरी फिल्में सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है।

शायद इसकी एक खास वजह फिल्मों में उस तरह का सामाजिक विषयों और मेकिंग में दम नहीं होना भी हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है फ़िल्म चिंटू की दुल्हनिया दर्शकों के बीच कुछ अलग छाप छोड़ सकती है। फिल्म में हॉरर सहित हास्य और रोमांस के साथ एक्शन का ट्रायो कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।
फ़िल्म की कहानी की बात करें तो चिंटू की दुल्हनिया में चिंटू के दादाजी के रूप में परिवार के मुखिया का आतंक दिखता है जिनका शासन पूरी फिल्म के दौरान दर्शको को उनकी घर के बुजुर्गों की याद दिलाने को मजबूर करता है।
एक पुरातन रूढ़िवादी परम्परा के अंदर पूरी फैमिली को टॉर्चर करती हुई उनकी जिद्द से पूरा परिवार परेशान है लेकिन कोई उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। फ़िल्म में हॉरर क्रिएशन का ऐसा नजारा बहुत लंबे अरसे के बाद देखा जा रहा है जिसने की पूरी फिल्म को एक नया कलेवर दे रखा है ।
यह देखना दिलचस्प रहेगा कि चिंटू की दुल्हनिया के रूप में यामिनी सिंह और शिल्पी राघवानी में से किसने अधिक आकर्षित किया है। पूरी फिल्म के स्टार कास्ट ने इस फ़िल्म के लिए जमकर मेहनत किया है, और अब उन सबकी अदाकारी को नम्बर देने की बारी दर्शकों की है।












Click it and Unblock the Notifications