भाजपा अपने अपराध को छिपाने के लिए हमारे सशस्त्र बलों का इस्तेमाल करती है- गुलाम रसूल बलयावी
जदयू नेता गुलाम रसूल बलयावी ने भाजपा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा भाजपा ने हमारी सेनाओं के बलिदान, शौर्य और शहादत का फायदा उठाया है।

Bihar Politics: बिहार में एनडीए गठबंधन से अलग होने के बाद जदयू नेता लगातार भारतीय जनता पार्टी पर निशना साध रहे हैं। इसी कड़ी में जदयू के फायर ब्रांड नेता गुलाम रसूल बलयावी ने एक बार फिर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी हमेशा हमारे सशस्त्र बलों का इस्तेमाल अपने अपराधों को छिपाने के लिए करती है। भाजपा ने हमारी सेनाओं के बलिदान, शौर्य और शहादत का लाभ उठाया है। गुलाम रसूल ने कहा कि हमें अपनी सेनाओं पर गर्व है। हम सशस्त्र बलों में मुसलमानों के लिए 30% आरक्षण की मांग कर रहे हैं।
बिहार के जेडीयू नेता गुलाम रसूल द्वारा बाबा रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री के उपर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक कार्यक्रम मे बोलते हुए गुलाम रसूल ने कहा कि, बाबा रामदेव भारतीय नहीं हैं। पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा से उनका कनेक्शन है। इसकी जांच होना चाहिए। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को बहुरूपिया करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से भारतीय फौज में मुस्लिमों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की है। नवादा में एक कार्यक्रम को संबोधित हुए जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि, रामदेव भारतीय नहीं हैं। उनका लश्कर-ए-तैयबा या जैश-ए-मोहम्मद से संबंध है।
गुलाम रसूल बलयावी ने रामदेव को अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए का एजेंट भी बता दिया। रामदेव भारत कब आए, कैसे आए और उन्हें इतना लोन कैसे मिल गया इसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि, धीरेंद्र शास्त्री कौन हैं क्या है, हमें पता नहीं। इस तरह के बहरूपियों की हमारे देश में कोई जगह नहीं है। कपड़े और मेकअप से कोई देश को गुमराह नहीं कर सकता है। हम देश के संविधान और अदालत को जानते हैं। इस तरह के बहरूपिया की जगह हमारे देश में नहीं है।
गुलाम रसूल ने कहा कि, अगर पाकिस्तान से निपटने में डर लग रहा है तो सिर्फ 30 परसेंट फौज में मुसलमानों को जगह दी जाए। जब पाकिस्तान मिसाइल बनाकर भारत को दिखा रहा था तो कोई नागपुर से बाबा जवाब देने नहीं आए थे। एक मुसलमान का बेटा ही सामने आया था जिसका नाम एपीजे अब्दुल कलाम है। वहीं उन्होंने भाजपा से निष्कासित नूपुर शर्मा पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर किसी ने उनके आका की इज्जत पर हाथ डाला तो वे शहरों को कर्बला बना देंगे।
ये भी पढ़ें: कौन हैं राहुल जिन्हें मिला दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड 2023? पढ़िए सफलता की कहानी












Click it and Unblock the Notifications