कौन हैं राहुल जिन्हें मिला दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड 2023? पढ़िए सफलता की कहानी
बिहार के मधुबनी ज़िला से ताल्लुक रखने वाले राहुल वरुण को दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड 2023 से नवाज़ा गया है। राहुल ने शुरुआती दौर में काफी मुश्किलों का सामना करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

Award News: इंसान को कामयाबी मेहनत और लगन से ही मिलती है, इस बात को राहुल वरुण ने सच कर दिखाया है। फिल्म इंडस्ट्री में अपीन अलग पहचान बना चुके राहुल वरुण (मैनेजिंग डॉयरेक्टर, द फिल्मी चर्चा) एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट को फिल्म इंडस्ट्री में बतौर पत्रकार सराहनीय पत्रकारिता के लिए दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविज़न अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है। 5 फरवरी 2023 को मुम्बई में अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अखिलेश सिंह (संस्थापक, दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन पुरस्कार 2023 अवार्ड शो) और संजय पाटिल (ACP, मुंबई) के हाथों राहुल वरुण को इस अवार्ड से नवाज़ा गया है।

दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविज़न अवार्ड्स 2023
मुंबई के सांताक्रूज में स्थित होटल ताज में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड और टीवी जगत की दिग्गज हस्तियों को नवाज़ा गया। आपको बता दें कि फिल्मोरा मीडिया नेटवर्क और दूसरे संस्थानों की तरफ से दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविज़न अवार्ड्स 2023 कार्यक्रम प्रायोजित किया गया था। राहुल वरुण को अवार्ड से नवाज़े जाने के बाद ज्यादातर लोग उनके बारे में जानना चाह रहे हैं, आइए जानते हैं कि राहुल वरुण कौन हैं और कहां से ताल्लुक रखते हैं ?

राहुल वरुण ने बनाई अपनी अलग पहचान
राहुल वरुण बिहार के मधुबनी जिला से ताल्लुक रखते हैं, राहुल शुरुआत से ही कुछ अलग करना चाहते थे। वह बिहार से बाहर अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते थे। राहुल ने काम की तलाश में बिहार से मुम्बई का रुख किया। शुरूआत में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इंडस्ट्री में काम की तलाश करते हुए उन्हें यह तजुर्बा हुआ कि पर्दे पर बिना दिखे भी अपने हुनर को पंख दिया जा सकता है। इसी सोच के साथ राहुल ने पर्दे के पीछे अपनी सलतनत बनाई और मुम्बई में काम गए राहुल ने दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने शुरू किए। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ज्यादातर लोग राहुल वरुण को उनकी बेबाक अंदाज़ की वजह से जानते हैं। राहुल वरुण की न्यूज पब्लिकेशन संस्था ‘द फिल्मी चर्चा' की बॉलीवुड इंडस्ट्री अलग पहचान है। इसमें कई लोग काम कर रहे हैं।
Recommended Video

कई अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं राहुल
राहुल ने शुरुआती दौर में टीवी सीरियल के प्रोडक्शन में बतौर सहायक भी काम किया है। मुंबई मेंल हुए अवार्ड शो में भी उन्हें ‘राष्ट्रीय रत्न सम्मान' से नवाज़ा गया था। इस अवार्ड शो में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने भी शिरकत किया था। राहुल वरुण को पहले भी कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। मुंबई में पिछले साल ‘केसीएफ एंटरटेनमेंट' की तरफ से आयोजित अवॉर्ड शो में भी उन्हें सम्मानित किया गया था। इस दौरान उन्हें ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2022' और ‘राष्ट्रीय रत्न सम्मान अवॉर्ड 2022' से नवाज़ा गया था।
ये भी पढ़ें: Bihar Proud Daughter: बिहार की बेटी 'अनीशा को सलाम', 18 हज़ार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा












Click it and Unblock the Notifications