Bihar Politics: प्रदेश में अमित शाह के दौरे से पहले गरमाई सियासत, ‘महागठबंधन’ नेता ने पूछे ये सवाल

Amit Shah Bihar Visit: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टिया सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुट गई हैं। पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच सियासी बयानबाज़ी भी जारी है। चुनावी माहौल के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौर पर आ रहे हैं।

16 सिंतबर को अमित शाह 16 सितंबर को बिहार के झंझारपुर और अररिया पर दौरे पर रहेंगे। शाह के बिहार आने से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। वहीं सियासी गलियारों में इसे सीमांचल की सियासत से जोड़ कर देखा जा रहा है।

 Amit Shah bihar visit

राजद नेता तेजस्वी यादव ने सियासी खेल करते हुए AIMIM के 4 विधायकों को अपने पाले में कर लिया था। इसके बाद से ही राजद पहले के मुकाबले सीमांचल में मज़बूत हुई। वहीं AIMIM के कमज़ोर होने से भाजपा की टेंशन बढ़ गई है।

अमित शाह का यह दौरा सीमांचल की सियासत में भाजपा की चुनावी ज़मीन को मज़बूत करने के ऐतबार से देखा जा रहा है। वहीं महागठबंधन के नेताओं ने भी अमित शाह पर ज़ुबानी हमला तेज़ कर दिया है। महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि जनता से झूठे वादे और बुतुकी बयानबाज़ी के लिए शाह आ रहे हैं। वहीं भाजपा नेता ने कहा ति गृहमंत्री क्या इजाज़त लेकर बोलेंगे ?

आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमिता शाह अररिया दौरे के दौरान जोगबनी में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के नज़दीक BSF के नवनिर्मित आवासीय भवन का उद्घाटन करेंगे। वहीं झंझारपुर और अररिया में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी देंगे।

बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता को गृहमंत्री सौतेला व्यवहार किये जाने का जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं। महंगाई और बेरोज़गारी के सवाल पर भाजपा नेता खामोश हो जाते हैं। आंकड़ा दें कि बिहार के खाते में राशि कम क्यों की गई है। शाह बिहार आ रहे हैं और फिर झूठे वादों की झड़ी लगाएंगे।

खालिद अनवर (MLC, जदयू) ने कहा कि बिहार आने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह स्वागत है। लेकिन उन्होंने ग़लत भाषा का इस्तेमाल किया तो प्रदेश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। अमित शाह से उम्मीद है कि वह बिहार दौरे के दौरान सभ्य भाषा का ही उपयोग करेंगे।

महागठबंधन नेता की बयानबाज़ी पर भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह को बोलने के लिए किसी से इजाज़त की ज़रूत नहीं है। 'घमंडिया गठबंधन' असभ्यता का ही परिचय है। ठगबंधन में एक से बढ़कर एक घोटालेबाज़ मौजूद हैं। वहीं बिना नाम लेते हुए अरविंद सिंह ने सीएम नीतीश पर भी नीतीश पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि कुछ लोगो तो अमरलत्ती की तरह दूसरी पार्टी के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+