Bihar Politics: चिराग ने दो सीटों पर ठोका दावा!, चाचा पारस फिर किस लोकसभा क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव?
Bihar Politics, Lok Sabha Election 2024: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक दलों के नेताओं ने पार्टी की सियासी ज़मीन मज़बूत करने के लिए रणनीतियां बनानी भी शुरू कर दी हैं। वहीं विभिन्न दलों के नेताओं ने अपने गठबंधन के तहत लोकसभा सीटों पर दावेदारी ठोकना भी शुरू कर दिया है।
जमुई सांसद चिराग पासवान ने NDA में टिकट बंटवारे से पहले ही जमुई और हाजीपुर लोकसभा सीट को बड़ा दावा कर दिया है। मीडिया से मुख़ातिब होते हुए चिराग पासवान ने कहा कि जमुई और हाजीपुर सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ही चुनावी मैदान में उतरेगी।

चिराग पासवान ने कहा कि मेरी कोशिश है कि हाजीपुर से उनकी मां चुनावी मैदान में उतरें, वहीं जमुई से ख़ुद चिराग चुनावी दांव खेलेंगे। चिराग पासवान ने तो दो सीटों पर अपनी रणनीति बना दी है। अब सवाल यह उठता है कि हाजीपुर से मौजूदा सांसद पशुपति पारस क्या अपनी सीट छोड़ देंगे।
NDA गठबंधन के सहयोगी दलों में चिराग पासवान और पशुपति पारस दोनों ही शामिल हैं। पशुपति पारस हाजीपुर से मौजूदा सांसद हैं। वह कह भी चुके हैं कि हाजीपुर सीट से ही वह चुनाव लड़ेंगे क्योंकि भाई ने अपनी विरासत बचाने की ज़िम्मेदारी मुझे सौंपी थी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर चिराग पासवान की पार्टी दोनों सीटों पर चुनाव लड़ती है, तो फिर पशुपति पारस कहां से चुनाव लड़ेंगे।
हाजीपुर सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो यह सीट पासवान परिवार और मौजूदा वक्त में NDA के पक्ष में है। हिन्दुओं की आबादी लगभग 90 फ़ीसद है, वहीं मुस्लिम मतदाताओं की तादाद फीसद के करीब है। जातीय आधार पर यादव, राजपूत, भूमिहार, कुशवाहा, पासवान और रविदास समुदाय की तादाद अधिक है।इस सीट पर अति पिछड़ों की भी तादाद भी काफी है, जो कि चुनाव में अहम किरदार निभाते रहे हैं।
रामबिलास पासवान इस सीट से 1997 के बाद से सिर्फ़ 2 बार ही चुनाव हारे हैं। उन्होंने हाजीपुर सीट को अपनी कर्मभूमि बनाई थी। यही वजह है कि पासवान परिवार के लिए केंद्र की सियासत में पहुंचने के बहुत ही आसान रास्ता है। पशुपति पारस जितना ज़्यादा, चिराग पासवान का विरोध करेंगे उतना ही सहानुभूति चिराग के पक्ष में होगा। चाचा-भतीजे की सियासी लड़ाई में हाजीपुर पर NDA को चुनौती का सामना भी करना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications