बच्ची से दरिंदगी और PMCH की लापरवाही, चढ़ा सियासी पारा, अब इस नेता ने मांगा स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफ़ा
Bihar News: मुजफ्फरपुर में बच्ची के साथ दरिंदगी मामले पर सियासी पारा पूरी तरह से चढ़ चुका है। विपक्ष के नेताओं ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में जन सुराज पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाक़ात किया
गवर्नर से भेंट कर मुजफ्फरपुर जिले के जगन्नाथपुर गांव में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ हुई अमानवीय घटना और उसके बाद पीएमसीएच (PMCH) की लापरवाही के चलते हुई लड़की की मौत के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

जन सुराज पार्टी की राज्यपाल से मांग: राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जन सुराज पार्टी आज चार मांगों को लेकर राज्यपाल से मिली। उन्होंने कहा कि हमारी पहली मांग है कि इस पूरी घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री तत्काल इस्तीफा दें।
मनोज भारती ने आगे कहा कि दूसरी मांग है कि एसकेएमसीएच (SKMCH) और पीएमसीएच (PMCH) में हुई प्रशासनिक और चिकित्सकीय लापरवाही की न्यायिक जांच हो और दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और आपराधिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी।
भारती ने कहा कि हमारी चौथी मांग है कि दुष्कर्म के दोषियों को त्वरित न्याय प्रणाली के तहत सख्त से सख्त सजा मिले, ताकि समाज में न्याय प्रणाली के प्रति विश्वास बहाल हो सके। इस घटना को लेकर जन सुराज पार्टी ने सरकार से त्वरित कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता, अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद परवेज सिद्दीकी ने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की थी। उन्होंने मांग की है कि सरकार पीड़ित परिवार को उचित मुआवज़ा दे अगर ऐसा नहीं किया गया तो पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी।












Click it and Unblock the Notifications