Loksabha Election 2024: बिहार में वॉल पेंटिग के ज़रिए चढ़ा सियासी पारा, जानिए कब-कब हुए 'पोस्टर वार'
Poster wars In Bihar: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र चुनावी प्रचार के लिए राजनीतिक पार्टियां वॉल पेंटिंग का सहारा ले रही है। राजद और भाजपा एक दूसरे पर वॉल पेंटिंग के ज़रिए निशाना साध रही है। पटना के इनकम टैक्स चौराहे के पास राजद ने वॉल पेंटिंग कर भाजपा पर निशाना साधा, तो फिर भाजपा ने भी उसी लहज़े में पलटवार किया।
राजद की वॉल पेंटिंग नें लिखा गया कि मज़दूर किसान पर रोज़ सितम, मोदी सरकार का खेल ख़त्म। वहीं भाजपा की वॉल पेंटिंग में लिखा गया कि परिवारवाद से बनाना दूरी है, फिर एक बार मोदी ज़रूरी है। बिहार की राजधानी पटना के कई सड़कों के किनारा भाजपा और राजद के चुनावी स्लोगन लिखे गए हैं।

यह पहली बार नहीं है जब बिहार में पोस्टर के ज़रिए सियासी फिज़ा बनाई गई हो, इससे पहले भी प्रदेश में पोस्टर की सियासत देखी जा चुकी है। ग़ौरलतब है कि पोस्टर के ज़रिए चुनावी मुद्दे कम और आपसी वर्चस्व बचाने की लड़ाई ज़्यादे नज़र आती है। एक बात तो स्पष्ट है कि इसमें मुद्दों की बात कम, आपसी लड़ाई अधिक दिखती है।
बिहार में इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को भारतीय जनता पार्टी ने एक पोस्टर जारी किया था। पोस्टर में बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी की तस्वीर लगी थी। पोस्टर में लिखा था कि हनुमान जी दुष्टों का नाश करते हैं। भाजपा भ्रष्टाचार ख़त्म करती है। वहीं 17 अप्रैल 2023 को पोस्टर जारी हुआ था, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 2024 का प्रधानमंत्री बताया गया था। भारतीय जनता पार्टी ने भी तंज कसा था।
बिहार में आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए पोस्टर से सियासी पारा चढ़ा था। 23 जून 2023 को आम आदमी पार्टी का पोस्टर सामने आया था, जिसमें नीतीश कुमार पर निशाना साधा गया था। पोस्टर में लिखा था, ना आशा है, ना विश्वास है, संभल कर रहना देश के लोगों, नीतीश कुमार मोदी का ख़ास है।
आपको बता दें कि हाल ही में राजद द्वारा पटना के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर मिथिला पेंटिंग के ऊपर राजद के चुनावी प्रचार के स्लोगन लिखे गए थे। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया था, कि राजद के वॉल पेंटिंग से स्मार्ट सिटी के तहत कराई गई पेंटिंग को ख़राब किया गया है। वहीं भाजपा का आरोप है कि जब सत्ता पक्ष पोस्टर लगाती है तो नियम दरकिनार हो जाता है, जब भाजपा करती है तो प्रशासन को नियम याद आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications