पटना: इवेंट की आड़ में चलता था जिस्मफरोशी का धंधा, Whatsapp के जरिए बनाए जाते थे ग्राहक

इवेंट के दौरान ये लोग सेक्स रैकेट का कारोबार बड़े ही सुरक्षित ढंग से राजीव नगर इलाके में चला रहे थे। पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही धंधे का संचालक राहुल कुमार मौके से फरार हो गया।

पटना। एक बार फिर राजधानी पटना के राजीव नगर पुलिस ने जिस्मफरोशी के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों समेत दो लड़कियों को पकड़ा है। इस छापेमारी में पुलिस ने पांच दलालों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़कियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। जो पैसे की लालच में पटना के एक युवक के चलाए जा रहे सेक्स रैकेट में शामिल थीं। ये सेक्स रैकेट हाई प्रोफाइल लोगों के बीच चलाया जा रहा था। इंटरनेट और व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेजकर रेट तय होता था।

पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सभी ने जैसे-तैसे भागने की कोशिश की। तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वहां से पांच दलालों को भी गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली डीएसपी शिवली नुमानी ने बताया कि पकड़े गए 8 लोगों में से 5 लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि ये लोग पटना में रहकर इवेंट का काम करते हैं।

इवेंट के दौरान ये लोग सेक्स रैकेट का कारोबार बड़े ही सुरक्षित ढंग से राजीव नगर इलाके में चला रहे थे। पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही धंधे का संचालक राहुल कुमार मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि देह व्यापार का धंधा पूरी तरह whatsapp के जरिए चलाया जा रहा था। पकड़ी गई युवतियों और ग्राहकों ने बताया कि whatsapp पर लड़कियों की फोटो अपलोड कर ग्राहकों को दिखाया जाता था। अगर सौदा तय हो गया तो लड़की के साथ ग्राहक को कमरे में भेज दिया जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+