बिहार: बेतिया में पुलिस पर उग्र भीड़ का हमला, हालात काबू करने में लगी फोर्स
बेतिया। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में लोगों की गुस्साई भीड़ से पुलिस की भिड़ंत हो गई। इस बवाल में लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की। इस बवाल में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मनुआपुल इलाके की है। यहां मनुआपुल थाना के नए भवन का निर्माण होना है जिसकी जमीन पर अतिक्रमण को पुलिस हटाने गई थी। उस जगह को अपनी जमीन बताते हुए लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।। गुस्साई भीड़ ने गोरखपुर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। भीड़ ने आगजनी भी की। बवालियों में छोटे बच्चे भी शामिल थे।

इस बवाल की सूचना पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मिली तो वो मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने भीड़ को समझाने की कोशिश की लेकिन गुस्सा शांत नहीं हुआ। इस बवाल में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। पुलिस तनावपूर्ण माहौल को शांत करने में लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications