सांसद राजीव प्रताप रूडी के फंड से खरीदी गई एंबुलेंस में पुलिस ने बरामद की 280 लीटर देसी शराब

सारण। बिहार के सारण से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुडी एक बार फिर एंबुलेंस सर्विस के चलते चर्चा में हैं। दरअसल, सांसद राजीव प्रताप रूडी के फंड से चलाए जा रहे एंबुलेंस से इस बार देशी शराब की बरामदगी हुई है। छपरा की भगवान बाजार पुलिस ने 280 लीटर देसी शराब के साथ एंबुलेंस को जब्त किया है। जब्त एंबुलेंस के ड्राइवर ने बताया कि एक मुखिया द्वारा यह एंबुलेंस संचालित किया जा रहा है। हालांकि शराब की तस्करी में मुखिया की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। भगवान बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक एंबुलेंस को थाना क्षेत्र के श्यामचक इलाके में पकड़ा और उसकी तलाशी ली।

police caught desi alcohol from mp rajeev pratap rudi ambulance

इस दौरान एंबुलेंस के चादर के नीचे 6 बोरा देशी शराब बरामद हुआ। चालक को तत्काल हिरासत में ले लिया गया और एंबुलेंस को थाना लेकर पुलिस चली आई। ड्राइवर से पूछताछ करने के बाद डोरीगंज थाना क्षेत्र के कोटवा रामपट्टी पंचायत के मुखिया जयप्रकाश सिंह दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मद्य निषेध की धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है। भगवान बाजार थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस लगातार वाहन की जांच कर रही है। सभी संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है और इसी दौरान एंबुलेंस से देशी शराब बरामद हुई है।

वहीं मामले का खुलासा होने के बाद सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि यह एंबुलेंस 40 स्थानों पर चलाई जा रही है जिसमें कोटवा पार्टी रामपुर भी शामिल है। उन्होंने इस एंबुलेंस को चलाने के लिए बनाई गई संचालन समिति के तमाम सदस्यों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा है कि ऐसे सभी मामलों में पुलिस को कठोर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमने ये गाड़ी गरीब जनता की सेवा करने के लिए दी है न कि शराब की तस्करी करने के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+