नालंदा पुलिस ने लूटपाट की एक घटना को किया नाकाम, योजना बना रहे दो शातिर बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार
पटना, मई 22। बिहार में सुशासन का नारा देने वाली सरकार की नाक के नीचे अपराधियों के हौंसले हर दिन बुलंद हो रहे हैं। हत्या और लूटपाट की घटनाएं आए दिन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही हैं, लेकिन इस बीच रविवार को नालंदा जिले में पुलिस की सूझबूझ से अपराध की एक बड़ी घटना को नाकाम कर दिया गया।

दरअसल, नालंदा जिले के सारे थानाक्षेत्र में पुलिस ने एक लूट की घटना को नाकाम किया है। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने लूटपाट की योजना बना रहे दो शातिर अपराधियों को धर दबोचा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इन शातिर अपराधियों के पास से दो पिस्टल, 4 ज़िंदा कारतूस और 1 बाइक भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि यह दोनों अपराधी पुलिस को देखने के बाद भागने लगे थे।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने घेराबंदी कर इन बदमाशों को गिरफ्तार किया। बाद में जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने बताया है कि यह दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस दोनों को कस्टडी में लेकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह किस घटना को अंजाम देने की कोशिश में थे।
नालंदा पुलिस इन अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम शंकर और राकेश कुमार दोनों बिंद थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications