बिहार में घोड़ासहन रेलवे ट्रैक के पास से बरामद बम मामले में तीन लोग गिरफ्तार
बिहार के समस्तीपुर के निकट घोड़ासहन रेलवे ट्रेक के पास से बरामद आईईडी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
समस्तीपुर।बिहार के समस्तीपुर के निकट घोड़ासहन रेलवे ट्रेक के पास से बरामद आईईडी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्वी चंपारण के एसपी जितेंद्र राणा ने इस बात की जानकारी दी है। एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों को अधिक से अधिक रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने के लिए कहा गया है। साथ ही कानपुर ट्रेन हादसे को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को तीन लाख रुपए घोड़ासहन रेलवे ट्रैक का उड़ाने के लिए दिए गए थे। इस आरोपियों के लिंक नेपाल, दुबई और अन्य जगहों से जुड़े हुए भी हो सकते हैं। गौरतलब है कि इंदौर और पटना एक्सप्रेस 20 नवंबर को कानपुर के पुखरायां रेलवे स्टेशन के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, इस हादसे में 150 लोगों की जान चली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications