Bihar News: ये कैसा इश्क है? प्रेमी जोड़े के कारनामे से पुलिस और परिजन दोनों हैरान, जानिए पूरा मामला
Bihar Love Affair News: बिहार के सीतामढ़ी ज़िले से प्रेम प्रसंग का अजीबो ग़रीब मामला सामने आया है, जिस वजह से पुलिस और परिजन दोनों परेशान हो गए। इश्क और मोहब्बत का दो मामला एक साथ सामने आया है। पहले में प्रेमी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा, तो दूसरे में प्रेमी के घर प्रेमिका पहुंच गई।
नगर थाना इलाका के कोर्ट बाजार मोहल्ला का पहला मामला है, जहां एक युवक को पुलिस ने युवती से छेड़छाड के आरोप में गिरफ्तार कर शनिवार की शाम को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। नगर थाने में कोर्ट बाज़ार निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह लोग अपने परिवार के साथ सोए हुए थे। आधी रात को उनकी नाबालिग बच्ची ने शोर मचाया तो सभी लोगों की नींद खुली। इसी दौरान देखा कि मोहल्ले का ही एक युवक छेड़खानी की नीयत से घर में घुसा था। रंगे हाथ पकड़ाए युवक की लोगों ने पिटाई की और डायल 112 पर शिकायत की।
डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को थाने ले गई। आरोपी युवक की पहचान कोर्ट बाज़ार के रहने वाले रामचंद्र राउत के पुत्र साजन कुमार राउत के तौर पर हुई। वहीं स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि नाबालिग युवती और युवक के बीच काफी दिनों से बातचीत होती थी। दोनों की अक्सर मुलाक़ात होती थी।
आरोपी युवक रात में लड़की के घर पहुंच गया था, लोगों ने देखा तो हल्ला करने लगे। इसके बाद युवती के पिता ने जाकर देखा तो उनकी बेटी के कमरे में युवक था। वहीं पुलिसकर्मियों का भी कहना है कि यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला ही लगता है, फिल्हाव लड़के को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पहला कारनामा तो आपने पढ़ लिया, अब दूसरा भी जान लीजिए। यह मामला डुमरा थाना इलाका के सुहई गांव का है। जहां प्रेम-प्रसंग की वजह से दो पक्षों में झड़प हुई और जिसमें एक पक्ष के चार लोग ज़ख्मी हो गए। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पीड़ित के परिजनों की मानें तो लगमा गांव निवासी एक युवती का उनके बेटे से प्रेम संबंध है। दो दिन पहले वह अपने घर से भागकर मेरे घर पहुंच गई। युवती के पिता को इस बात की जानकारी हुई तो वह एक दर्जन लोगों के साथ मेर घर पहुंचे और मारपीट किया। इसमे चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद अपनी बेट को लेकर वापिस हो गए।












Click it and Unblock the Notifications