Bihar Diwas 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बिहार दिवस की शुभकामनाएं
Bihar Diwas के मद्देनज़र प्रदेश भर में तीन दिनों तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में भी बिहार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Bihar Diwas 2023: बिहार दिवस को लेकर पूरे प्रदेश में तीन दिनों तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं प्रदेश के जिलों में भी बिहार दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बिहार दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री और नेताओं ने भी बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा की बिहार दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार भारत का गौरव है, जिसने अपने ज्ञान और सभ्यता से देश की प्रगति में सदा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सभी प्रदेशवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी बिहार वासियों को ट्वीट कर बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि सभी को 'बिहार दिवस' की शुभकामनाएँ। प्राचीन काल से ही बिहार भारतवर्ष की शिक्षा और नीतियों का केंद्र रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में हम भारत के इस सिरमौर की प्रतिष्ठा, संपन्नता और वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए संकल्पित हैं। प्रदेशवासियों की निरंतर खुशहाली की कामना करता हूँ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार दिवस बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा की बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को बढ़ाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया कि, समस्त बिहार वासियों को बिहार राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई! राष्ट्र के निर्माण हेतु हुईं अनेक क्रांतियों का साक्षी, बिहार समृद्धि के नित नए प्रतिमान स्थापित करे, ईश्वर से यही प्रार्थना है। बिहार के दिग्गज नेता पप्पू यादव ने भी बिहार वासियों को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि बिहार हमारा गर्व है, हम बिहारी हैं, यही हम है, बिहारियत यहां मैं नहीं होता, इसी मिल्लत को बरकरार रखें, सगर्व बिहार दिवस मनाएं।
ये भी पढ़ें: Sweets Of Bihar: 'खीर मोहन' मिठाई का अनोखा है इतिहास, विदेशों में भी है प्रसिद्ध, लेकिन हो रहा गुमनाम












Click it and Unblock the Notifications