Lok Sabha Election: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग की भाषा', खड़गे की जम्मू-कश्मीर टिप्पणी पर PM मोदी
बिहार के नवादा की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'जम्मू-कश्मीर का जयपुर से क्या लेना-देना' टिप्पणी पर पलटवार किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कह रहे हैं कि देश के एक कोने से दूसरे कोने का क्या मतलब है? यह टुकड़े-टुकड़े गैंग की भाषा है।
दरअसल, जयपुर में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने पर कहा था कि अरे भाई, अनुच्छेद 370 और जम्मू कश्मिर से यहां के लोगों से क्या वास्ता है? खड़गे की टिप्पणी का जिक्र करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल किया है, मैं पूछता हूं कि उन्हें क्यों लगता है कि जम्मू-कश्मीर का मामला प्रासंगिक नहीं है?

पीएम ने यह भी कहा कि कांग्रेस ध्यान से सुन ले बिहार के कई युवा और बहादुर लोगों ने मातृभूमि के लिए बहुत बड़ा बलिदान दिया है. जम्मू-कश्मीर को बचाने के प्रयास में कितने युवा राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे हुए घर लौटे हैं. पीएम मोदी ने कहा, "राजस्थान में भी कई बहादुर युवा जम्मू-कश्मीर की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने के बाद राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे हुए लौटे हैं. लेकिन अब कांग्रेस अध्यक्ष कह रहे हैं कि देश के एक कोने से दूसरे कोने का क्या मतलब है?
'खड़गे का बयान शर्मनाक', शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि खड़गे ने जो कहा वह सुनना शर्मनाक था। उन्होंने कांग्रेस को याद दिलाया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इस पर हर राज्य और नागरिक का अधिकार है, जैसे केंद्र शासित प्रदेश के लोगों का देश के बाकी हिस्सों पर अधिकार है। नवादा में, जहां पीएम मोदी ने रैली की, बीजेपी ने पार्टी के राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को मैदान में उतारा है। पहले चरण में 19 अप्रैल को नवादा, गया, औरंगाबाद और जमुई लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications