कोरोना संक्रमित सीएम नीतीश को फोन कर पीएम मोदी ने ली स्वास्थ्य की जानकारी, सोमवार को रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार कोरोना के चपेट में हैं। उनको कोरोना संक्रमित हुए 24 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार को फोन कर बातचीत की और उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार के स्वस्थ होने की कामना की। इसके अलावा पीएम मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और भारत रत्न स्वर कोकिला लगा मंगेशकर को भी फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इन दोनों लोगों की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। बता दें कि सोमवार को सीएम नीतीश कुमार की आरटी-पीसीआर टेस्ट में उनके संक्रमित होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वो होम आइसोलेशन में चले गए थे।

Recommended Video
सीएमओ ने ट्वीट कर सीएम नीतीश के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी शेयर की थी। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने दो बार कोरोना टेस्ट करवाया था। दूसरी रिपोर्ट में वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश ने पिछले हफ्ते औरंगाबाद में समाज सुधार अभियान यात्रा से पटना वापस लौटने पर भी कोरोना की जांच करवाई थी। लेकिन तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
लेकिन एक बार फिर जब सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना टेस्ट करवाया तो उनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया। बुधवार को बिहार में 1 लाख 88 हजार 123 लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें 5 हजार 908 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।
बता दें कि बीते सोमवार को जब 1 लाख 51 हजार 475 लोगों की जांच कराई गई तो 4 हजार 737 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं 1790 लोगों ने कोरोना को मात दिया। बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 25051 है। अभी बिहार में संक्रमण से रिकवरी की दर 95.08 फीसदी है।












Click it and Unblock the Notifications