Birsa Munda Jayanti: पीएम मोदी पहुंचे बिहार के जमुई, 6,640 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के जमुई जिले पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भाग लिया। इस मौके पर पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में विशेष स्मारक सिक्के और डाक टिकट का अनावरण भी किया।

Recommended Video

    पीएम मोदी पहुंचे बिहार के जमुई, 6,640 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारतीय जनजातीय संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि यह दिन उनके बलिदान और संघर्ष की याद दिलाने का है, जो जनजातीय समाज के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक बन गया।

    bihar news jpg

    इस दौरान पीएम मोदी ने 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क, बिजली, जल आपूर्ति और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।

    'प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM जनमन)' के तहत पीएम मोदी ने 11,000 से अधिक आवासों का गृह प्रवेश करवाया और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए 23 मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) और 30 अतिरिक्त MMU का उद्घाटन किया।

    यह भी पढ़ें बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने धोए महिला-पुरुष के पैर, जानिए क्या है मामला

    इस समारोह में कई प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही, जिनमें बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

    कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही, जहां एसपी चंद्र प्रकाश और एसपीजी के जवानों ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को सुनिश्चित किया। प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा, जहां उनकी आगवानी के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े हुए थे।

    यह भी पढ़ें बिहार में पोस्टर वार: 'बंटोगे तो कटोगे' पर RJD का जवाब, 'भाजपा से सटोगे तो कटोगे'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+