PM Modi Motihari: 'गुरुग्राम जैसे अवसर गयाजी में, अंतिम सांसे गिन रहा माओवाद,' पीएम ने और क्या-क्या कहा?
PM Modi Motihari Bihar Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी दौरे पर पहुंचे। पीएम ने यहां 7,204 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने रेलवे, सड़क, ग्रामीण विकास, मछली पालन, IT और स्टार्टअप सेक्टर से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का ये 53वां बिहार का दौरा है।

PM Modi Motihari Bihar Visit: पीएम मोदी ने मोतिहारी दौरे पर क्या क्या कहा? यहां जानें
- पीएम मोदी ने कहा, राजद और कांग्रेस पिछड़े, दलितों की राजनीति करते आए हैं। मगर ये परिवार से दूर किसी को सम्मान तक नहीं देते हैं। हमें इनसे बिहार को बचाकर रखा है। नीतीश और बीजेपी की टीम ने यहां बरसों से मेहनत की है। पीएम ने अपने भाषण के आखिर में नारा दिया- बनाएंगे नया बिहार, फिर एनडीए सरकार।
- पीएम मोदी ने कहा कि, चंपारण, औरंगाबाद, गया जी, जमुई जैसे जिलों को वर्षों तक पीछे रखने वाला माओवाद आज अंतिम सांसे गिन रहा है। जिन इलाकों पर माओवाद का काला साया था, आज वहां के नौजवान बड़े सपने देख रहे हैं। हमारा संकल्प है कि हम भारत को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करके रहेंगे।
- पीएम मोदी ने कहा कि, भाजपा और NDA का विजन है, जब बिहार आगे बढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा और बिहार तब आगे बढ़ेगा जब यहां का युवा आगे बढ़ेगा। हमारा संकल्प है- समृद्ध बिहार, हर युवा को रोजगार! बिहार के नौजवानों को बिहार में ही रोजगार के ज्यादा से ज्यादा मौके मिलें, इसके लिए बीते वर्षों में यहां तेजी
- पीएम मोदी ने कहा, आज बिहार आगे बढ़ रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ी ताकत बिहार की माताओं बहनों की है। NDA द्वारा उठाए जा रहे एक-एक कदम का महत्व बिहार की माताएं-बहनें अच्छी तरह समझती हैं।
- पीएम मोदी ने कहा, बिहार की इसी धरती से मैंने ऑपरेशन सिंदूर का संकल्प लिया था।
- प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, 'पिछले 11 वर्षों में पीएम आवास योजना के तहत देश में गरीबों के लिए 4 करोड़ से भी ज्यादा घर बनाए गए हैं। इनमें से करीब 60 लाख घर अकेले बिहार में बने हैं।हमारे अकेले मोतिहारी जिले में ही 3 लाख के करीब गरीब परिवारों को पक्के घर मिलें हैं और गिनती लगातार बढ़ रही है।
- पीएम मोदी ने कहा, आरजेडी के लोग आपको कभी रोजगार नहीं दे सके। जो लोग रोजगार देने के नाम पर आपकी जमीन अपने नाम लिखवा लेते थे। आप याद रखिए एक ओर लालटेन वाले दौर का बिहार था, एक ओर नई उम्मीदों के दौर का बिहार है।
- पीएम मोदी ने कहा कि, 'नीतीश कुमार ने पिछले दिनों दिव्यांग, बुजुर्ग और विधवा पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया। पिछले डेढ़ महीने में ही 24 हजार से ज्यादा स्वयं सहायता समूहों को 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद भेजी गई।
- पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'राजद और कांग्रेस की सरकार में गरीबों तक विकास का पैसा पहुंचना मुश्किल था। उनके राज में गरीबों को पक्के घर मिलना असंभव था। उस राज में लोग अपने घरों में रंग-रौगन तक नहीं करवाते थे। लोगों में डर था कि रंग हो गया तो मकान मालिक को ही उठवा लिया जाएगा। मगर आज बिहार आगे बढ़ रहा है। एनडीए सरकार ने लाखों लोगों को पक्के मकान बिहार में मिले हैं।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि, 21वीं सदी में दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। एक समय जो ताकत केवल पश्चिमी देशों के पास होती थी, उसमें अब पूरब के देशों का दबदबा और भागीदारी बढ़ रही है। पूरब के देश अब विकास की नई रफ्तार पकड़ रहे हैं। जैसे दुनिया में पूर्वी देश विकास की दौड़ में आगे जा रहे हैं, वैसे ही भारत में ये दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है।
- पीएम मोदी ने कहा, 'आज यहां से 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हुआ है। मैं आप सभी को और सभी बिहारवासियों को इन विकास परियोजनाओं की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।'
- पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज गुरुग्राम जैसे अवसर गयाजी में बने हैं। पुणे की तरह पटना का विकास हो। सूरत की तरह संथाल परगना का विकास हो, जयपुर की तरह जलपाईगुड़ी और बेंगलुरु की तरह बीरभूम भी आगे बढ़े। पूर्वी भारत को आगे बढ़ाने के लिए बिहार को विकसित बनाना है।
- पीएम मोदी ने कहा, आज बिहार के मोतिहारी से हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर अत्यंत प्रसन्न हूं। राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है।
- पीएम मोदी ने भारत माता की जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने सोमेश्वर नाथ बाबा का प्रणाम किया।
- पीएम मोदी ने मोतिहारी के गांधी मैदान से 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें मोतिहारी-आनंद विहार, पटना-नई दिल्ली, दरभंगा-लखनऊ और मालदा टाउन-लखनऊ वाया भागलपुर ट्रेन शामिल है।
- पीएम ने रिमोट बटन दबाकर राज्य में 7200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
- पीएम मोदी मोतिहारी पहुंच चुके हैं। उनके साथ यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद हैं। कुछ ही देर में जनसभा को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications