Bihar News: केंद्र के विशेष पैकेज से बदला बिहार का चेहरा, कौशल और कृषि में दिखा डबल इंजन सरकार का असर
Bihar News: केंद्र सरकार द्वारा घोषित विशेष पैकेज के बाद बिहार की विकास यात्रा ने नई गति पकड़ी है। डबल इंजन की सरकार के तहत राज्य में कौशल विकास, कृषि अनुसंधान, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और भंडारण जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं।
कौशल विकास में सफलता की नई कहानी: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत राज्य में 1 लाख युवाओं के लक्ष्य के मुकाबले 6.33 लाख युवाओं को प्रशिक्षण मिल चुका है। इससे राज्य में रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

कृषि में आत्मनिर्भरता की ओर कदम: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के तहत पूसा को केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा और मोतिहारी में एकीकृत खेती प्रणाली केंद्र की स्थापना से किसानों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिला है।
'नीली क्रांति' से मछुआरों की आमदनी में इज़ाफ़ा: PMMSY योजना के अंतर्गत तालाब, बीज पालन केंद्र और मछुआरों के लिए मकान निर्माण जैसे कई प्रोजेक्ट पर 31.96 करोड़ रुपये खर्च हुए। इससे मत्स्य उत्पादन में उछाल आया है।
जल प्रबंधन और यंत्रीकरण में उल्लेखनीय निवेश: 32 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई की सुविधा और 117.67 करोड़ की कृषि यंत्रीकरण परियोजनाएं बिहार को कृषि आधारित आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही हैं।
भंडारण और साइलो निर्माण से खाद्य सुरक्षा को मजबूती: राज्य में 2.84 लाख मीट्रिक टन की क्षमता के गोदाम और 7.25 लाख मीट्रिक टन क्षमता वाले साइलो निर्माण से खाद्यान्न भंडारण की स्थिति में सुधार हुआ है। केंद्र के विशेष पैकेज ने बिहार को न केवल विकास की नई रफ्तार दी है, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर और रोजगार आधारित अर्थव्यवस्था की ओर भी अग्रसर किया है।












Click it and Unblock the Notifications