Bihar Election 2025: PM Modi ने महागठबंधन को बताया 'अटक-लटक-भटक-झटक दल', पढ़ें स्पीच के मुख्य हाइलाइट्स

PM Modi Speech Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बेगुसराय, समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम और दूधपूरा में आयोजित एनडीए की जनसभा में राजद-कांग्रेस और महागठबंधन पर जमकर हमला बोला।

अपने 45 मिनट के भाषण में पीएम ने 17 बार 'जंगलराज' का जिक्र करते हुए विपक्ष के शासनकाल में हुई हत्या, अपहरण, लूट और भ्रष्टाचार की घटनाओं को याद दिलाया।

pm-modi-bihar-speech-highlights

उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के नेताओं ने बिहार को उत्तर-दक्षिण में बांटा और विकास के मार्ग में बाधाएँ खड़ी कीं, जबकि एनडीए सरकार ने सुशासन, महिलाओं और युवाओं के लिए योजनाएँ और कनेक्टिविटी पर जोर दिया। पढ़ें पीएम मोदी के भाषण के हाइलाइटस.........

RJD-कांग्रेस पर जमकर हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि RJD और कांग्रेस वाले हजारों करोड़ के घोटालों में जमानत पर चल रहे लोग हैं। उनकी चोरी की आदत इतनी बढ़ चुकी है कि अब उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर की उपाधि भी चोरी में लगा दी है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग इस अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

संविधान और सामाजिक न्याय पर जोर

पीएम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के दिखाए रास्ते को NDA ने सुशासन का आधार बनाया। पहले डॉक्टर की पढ़ाई में पिछड़ों और गरीबों को अखिल भारतीय कोटे में आरक्षण नहीं मिलता था, लेकिन NDA सरकार ने यह प्रावधान लागू किया।

जंगलराज की याद

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजद शासन के दौरान हत्या, अपहरण, लूट और रंगदारी का दौर था। सबसे ज्यादा प्रभावित बिहार की महिलाएं, युवा और पिछड़े वर्ग थे। उन्होंने कहा कि महालठबंधन पुराने दिनों को वापस लाना चाहता है और इस चुनाव में भी धमकी और भय फैलाने की कोशिश कर रहा है।

महिलाओं और युवाओं पर फोकस

पीएम ने कहा कि एनडीए सरकार का उद्देश्य महिलाओं का जीवन सरल बनाना और युवाओं को अवसर देना है। उन्होंने शौचालय निर्माण, उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस वितरण और रोजगार के लिए 10 हजार रुपए देने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस से जनता यह उम्मीद नहीं रख सकती।

कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को कहा कि हर बूथ पर सक्रिय रहना जरूरी है, और एनडीए के सभी दलों के नेताओं को प्रत्याशियों के लिए काम करना चाहिए।

विकास और कनेक्टिविटी पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने बिहार को दशकों तक उत्तर और दक्षिण में बांटा रखा, और बाढ़ में गरीबों का मजाक उड़ाया। इसके विपरीत, एनडीए सरकार ने गंगा पर पुल बनाए और कनेक्टिविटी पर बल दिया।

डिजिटल इंडिया और सस्ता इंटरनेट

पीएम ने जनता से कहा कि अब लालटेन की जरूरत नहीं, हर घर में सस्ता इंटरनेट उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने इसका फायदा उठाकर वीडियो बनाकर कमाई कर रही है।

नई रफ्तार से बिहार चलेगा

जनसभा में प्रधानमंत्री ने नारा दिया नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी NDA सरकार, फिर आएगी सुशासन सरकार। जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकता है, और यह चुनाव अबतक का सबसे बड़ा जनादेश देगा।

2005 के जंगलराज की याद

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2005 में बिहार ने जंगलराज से मुक्ति पाई थी। राजद-कांग्रेस उस समय बिहार की परेशानी बढ़ाने में लगे रहे, और आज भी राजद बदला लेने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने महालठबंधन को अटक, लटक, झटक और पटक दल बताया, जो स्वार्थ और भ्रष्टाचार में उलझे हुए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज के दौरान हत्या, रंगदारी, लूट और धमकी का दौर बिहार में फैला। फैक्ट्री पर ताले लगे, और लोगों के भविष्य पर भी इसका असर पड़ा। उन्होंने जनता से अपील की कि एनडीए और सुशासन के पक्ष में मतदान करें, ताकि बिहार विकास और समृद्धि की नई राह पर चल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+