बिहार: बैंक जा रही महिला के साथ गैंगरेप, फिर बच्चे के साथ बांधकर नदी में फेंका

नई दिल्ली: हाथरस में गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद से देशभर में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। इस बीच बिहार के बक्सर में भी इसी तरह की घटना सामने आई है, जहां पर अपने बेटे के साथ बैंक जा रही महिला के साथ पहले तो कुछ लोगों ने गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों को नदी में फेंक दिया। इस घटना में महिला को तो किसी तरह से बचा लिया गया, लेकिन बच्चे की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Recommended Video

    Bihar में महिला के साथ दुष्कर्म, विरोध किया तो बच्चे सहीत बांधकर नहर में फेंका | वनइंडिया हिंदी
    rape

    जानकारी के मुताबिक बक्सर के मुरार थाने के ओझा गांव में एक महिला पैसा जमा करने बैंक गई थी। इस दौरान उसने अपने पांच साल के बच्चे को भी साथ ले लिया। परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी जब घर से बैंक के लिए निकली तो कुछ लोगों ने उसे घेरा लिया और अगवाह करके उसके साथ गैंगेरप किया। 11 बजे के करीब जब महिला के पिता ने उसे फोन किया तो उसका नंबर बंद मिला। बाद में नदी में महिला के साथ उसका बच्चा बंधा हुआ मिला।

    पिता के मुताबिक महिला चिल्ला रही थी, जिसके बाद आसपास के लोग उसे बचाने के लिए खुद पड़े। इसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने महिला का बयान ले लिया है, जिसमें दो लोगों को नामजद किया गया है। इसमें से एक आरोपी की गिरफ्तार हो गई है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। महिला को भी मेडिकल चेकअप के लिए बक्शर अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में पुराने विवाद की भी बात सामने आई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+