बिहार: LJP (R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लोगों ने सिक्कों से तौला, चिराग पासवान ने कही ये बात

बिहार सियासी समीकरण को देखते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा नई रणनीति तैयार की जा रही है। चिराग पासवान आने वाले समय में मध्यावती से चुनाव होने की आशंका जताई है।

नालंदा, 24 सितंबर 2022। राजगीर के कन्वेंशन हॉल में लोजपा (रामविलास) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण शिविर का आज आखिरी दिन था, इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सभी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान से मुलाक़ात कर उन्हें माला पहनाया और तरह-तरह के तोहफे दिए। इसी दौरान एससी-एसटी के लोगों ने चिराग पासवान को तराजू पर बैठाकर सिक्कों से तौलने की ख्वाहिश का इज़हार किया। चिराग पासवान ने उनकी बातों को क़बूल करते हुए तराजू पर बैठकर खुदको को सिक्कों से तौलाया। इसके साथ सभी लोगों का आभार प्रकट किया।

Recommended Video

    LJP (R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को लोगों ने सिक्कों से तौला
    2024 तक बिहार में मध्यावती चुनाव होगा- चिराग

    2024 तक बिहार में मध्यावती चुनाव होगा- चिराग

    बिहार सियासी समीकरण को देखते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा नई रणनीति तैयार की जा रही है। चिराग पासवान आने वाले समय में मध्यावती से चुनाव होने की आशंका जताई है। इस बाबत चिराग पासवान अपनी को मजबूत करने में जुट गए हैं। इसी के मद्देनज़र कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के किसी भी लोकसभा से चुनाव नहीं जीत सकते हैं। 2024 तक बिहार में मध्यावती चुनाव होगा। इसकी तैयारी में हम लोग जुटे हुए हैं।

    ‘हम सत्ता में आएंगे तो 50 साल के लिए आएंगे’

    ‘हम सत्ता में आएंगे तो 50 साल के लिए आएंगे’

    चिराग पासवान ने कहा कि मध्यावती चुनाव की तैयारी में हमलोग जुटे हुए है। लोजपा फिलहाल किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। मुझे मंत्री बनने का कोई लालच नही है, हम सत्ता में आएंगे तो 50 साल के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और लालू यादव विपक्षी एकता की कोशिश पहले भी कर चुके हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। राजद और जदयू के नेताओं द्वारा हाल मे की गई बयानबाज़ी से साफ है कि दोनों ही दलों में काफी मतभेद है।

    हम लोग बिहार पर नाज करने के लिए लड़ रहे हैं- चिराग

    हम लोग बिहार पर नाज करने के लिए लड़ रहे हैं- चिराग

    चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन से हाथ इसलिए मिला लिया क्योंकि उन्हें डर था कि भारतीय जनता पार्टी उनकी पार्टी में तोड़ देगी। कार्यकर्ताओं को संबधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि हम लोगों को पार्टी और बिहार की जनता पर ध्यान देना है। बिहार की जनता के लिए सत्ता को ठुकराने वाले नेता के आदर्श पर एलजेपी(आर) चल रही है। चिराग पासवान ने कहा कि अगर अपनी नीतियों से रामविलास पासवान समझौता किए होते तो 2005 में ही बिहार के सीएम बन गए होते। वो लोग राज करने के लिए लड़ रहे हैं, हम लोग बिहार पर नाज करने के लिए लड़ रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: बिहार: 2018 में भटक कर बिहार पहुंचा था युवक, Google Map के जरिए हुई परिवार से मुलाकात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+