श्मसान जा रही लाश को तांत्रिक ने रोका, कहा- 5 मिनट में जिंदा कर दूंगा

पटना। बिहार के दरभंगा में अंधविश्वास का एक अजीब नजारा देखने को मिला जहां एक तांत्रिक ने श्मसान जा रही लाश को घंटो जिंदा करने के नाम पर रोके रखा। इस बीच सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस तांत्रिक को हटाने की जगह इस ड्रामे को देखने लगी। जब काफी देर तक लाश जिंदा न हुई तो गांव वालों ने तांत्रिक की पिटाई करनी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस तांत्रिक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

श्मसान जा रही लाश को तांत्रिक ने रोका, कहा- 5 मिनट में जिंदा कर दूंगा

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के दरभंगा जिले के रामपुर चौक के पास का है जहां ढोंगी तांत्रिक का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बहादुरपुर थाना अंतर्गत रामपुर गांव के रहने वाले राधेशयाम यादव को देर रात सांप ने काट लिया था जिसके बाद उसके परिवार वाले इलाज के लिए उसे दरभंगा ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रोते बिलखते परिजन अपने नौजवान बेटे की लाश को लिए शमशान की तरफ जा रहे थे तभी एक ढोंगी तांत्रिक वहां पहुंचा और लाश को जिंदा करने की बात कही। इसक बाद तांत्रिक ने बीच सड़क पर लाश को रखकर अंधविश्वास का खेल खेलना शुरु कर दिया। कई घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। फिर मामले की जानकारी नजदीकी थाने को मिली और मौके पर पहुंची पुलिस भी उसे रोकने के बजाए उसके अंधविश्वास का खेल देखने लगी।

जब काफी देर तक ड्रामे के बाद जब लाश जिंदा नहीं हुआ तो तांत्रिक ने कहा कि गांव की ही एक महिला ने इसपर डायन का जादू किया है इसी वजह से वह जिंदा नहीं हो सकता। फिर क्या था गांव वाली ढोंगी तांत्रिक के बातों में आकर गांव की महिला को वहां ले आए और जमकर धुनाई करते हुए उसे जिंदा करने की बात कर रहे थे। महिला बार-बार अपनी बेगुनाही की बात करती रही जब गांव वालों पर उसका कोई असर नहीं पड़ा तो उसने भी लाश को पकड़कर तंत्र मंत्र बोलना शुरु कर दिया। काफी देर बाद भी जब लाश जिंदा नहीं हुआ तो गांव वाले दोनों की धुनाई करने लगे। इसी बीच मौके पर उपस्थित पुलिस ने बीच बचाव करते हुए लाश को अपने कब्जे में ले लिया और तांत्रिक को हिरासत में लेकर थाने ले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+