Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Christmas In Bihar: क्रिसमस के जश्न में डूबे लोग, लाइट और स्टार्स से सजाये गए गिरजाघर, देखिए वीडियो

Bihar, Christmas: देश भर में क्रिसमस की धूम रविवार शाम से ही देखने को मिल रही है। इसी क्रम में बिहार में भी लोग धूम धाम से क्रिसमस की तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से आ रही तस्वीरों में देखने को मिल रहा कि किस तरह से गिरजाघरों को सजाया गया है।

शाम में होने वाली प्रार्थना को लेकर बड़ी तादाद में ईसाई समुदाय के लोग तैयारियां कर रहे हैं। बाज़ारों में सज-धजकर निकल रहे हैं। गिरजाघरों से आ रही कैरोल की शानदार धुन लोगों का दिल जीत रही है। क्रिसमस के मद्देनज़र चर्च को बहुत ही लाजवाब तरीक़े से सजाया गया है।

People immersed in Christmas celebrations bihar video, churches decorated with lights and stars

स्कूलों में बच्चे संता की ड्रेस में मनोरंजन करते हुए नज़र आ रहे हैं। रंग-बिरंगी लाइटों से गिरजाघर जगमगा रहे हैं। प्रभु ईशू की पैदाइश को लेकर दिखाई जा रही झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कई गिरजाघरों में प्रभु ईशू के जन्म से संबंधित झांकियां दिखाने की तैयारी भी चल रही है।

Recommended Video

    Christmas In Bihar: क्रिसमस के जश्न में डूबे लोग, लाइट और स्टार्स से सजाये गए गिरजाघर, देखिए वीडियो

    चर्च में ईशू समुदाय के लोगों को प्रेम और अमन का संदेश फैसाने की नसीहत दी जा रही है। इसके साथ ही 25 दिसंबर की शाम के लिए लोग मेहमानों के स्वागत के लिए भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। घरों में क्रिसमस ट्री पर रंग बिरंगी लाइट्स लगाए गए हैं। केक बनाई जा रही है। वहीं बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

    क्रिसमस को लेकर अन्य समुदाय के लोगों में भी जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। पटना निवासी ज़ियाउर्रहमान ने कहा कि हिंदुस्तान की यही गंगा जमुनी तहज़ीब है कि लोग एक दूसरे के साथ त्योहार मनाते हैं। जश्न में शरीक हो कर लुत्फ उठाते हैं। समाज को सिर्फ सियासतदानों ने धर्म के नाम पर बांटने का काम किया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+