RJD के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह? भोजपुरी अभिनेता ने क्या दिया जवाब?

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह आरजेडी से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। आसनसोल का टिकट ठुकराने के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि वे आरजेडी से आरा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन अब इस पर पवन सिंह ने सफाई दी है।

न्यूज 18 से बातचीत में पवन सिंह ने कहा कि आरजेडी से चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता है। भोजपुरी गायक कहा कि ये भ्रामक खबर फैलाई जा रही है। वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं और अभी वहीं हैं।

Pawan Singh Lok Sabha Election 2024

पवन सिंह ने कहा कि वे पिछले दस साल से बीजेपी के लिए सोचते आए हैं और बीजेपी से ही हर हाल में इस बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आलाकमान से लगातार बातचीत चल रही है। जो भी होगा चुनाव को लेकर जल्द फैसला लूंगा।

इससे पहले बुधवार को सुपरस्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। पवन सिंह ने X पर लिखा, "मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा। आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है। जय माता दी।"

पवन सिंह ने कहा कि वह निश्चित रूप से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने उसमें ये नहीं कहा था कि वे किस सीट से चुनाव लड़ रहेंगे। उनके इस पोस्ट के बाद आशंका जताई जाने लगी थी कि वे आरजेडी से आरा सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

आपको बता दें कि लंबे समय से पवन सिंह की इच्छा आरा सीट से चुनाव लड़ने की रही है। हालांकि बीजेपी ने चौंकाते हुए पवन सिंह को आसनसोल का टिकट दे दिया। पहले तो पवन सिंह ने इसके लिए बीजेपी को धन्यवाद दिया। लेकिन सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी।

इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने यह नहीं खुलासा किया कि वो क्यों उम्मीदवारी वापस ली। पवन सिंह किस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे इस पर अभी संशय बरकरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+