हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा पति, गला रेत कर निकल गई पत्नी

पटना। पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला बिहार के आरा जिले से प्रकाश में आया है जहां पत्नी के द्वारा बेदर्दी से अपने पति की गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की गई। अपनी जान की भीख मांगने के लिए उसका पति उसके सामने हाथ जोड़कर गुहार लगता रहा फिर भी उसका दिल नहीं पिघला और देर रात नींद में सोए हुए पति का धारदार हथियार से गला रेत दिया। वहीं गला रेतने के बाद पत्नी वहां से फरार हो गई। हालांकि पति घायल अवस्था में भी उसे पकड़ने की कोशिश करता रहा। आसपास के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसे बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने अपने पति की गला रेतने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

आरा जिले के पवारी गांव का मामला

आरा जिले के पवारी गांव का मामला

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के आरा जिले के पवारी गांव की है। जहां के रहने वाले सलाउद्दीन की शादी आज से 25 वर्ष पहले जुलेखा खातून के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच बात बात पर लड़ाई होती रहती थी। इसी दौरान एक बार पत्नी ने अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर जेल भी भिजवा दिया था लेकिन समझौते के बाद पति जेल से बाहर आया। जेल से बाहर आने के बाद भी दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। उसी तरह कल दिन मे भी दोनों के बीच मारपीट हुई और रात के अंधेरे में पत्नी ने अपने पति को सबक सिखाने का फैसला किया और सोई हुई अवस्था में ही धारदार हथियार से पत्नी ने अपने पति की गला रेत दिया।

गला रेतने के बाद फरार हो गई पत्नी, गिरफ्तार

गला रेतने के बाद फरार हो गई पत्नी, गिरफ्तार

इस दौरान बार-बार पति माफ कर देने की गुहार लगाता रहा पर वह एक बार भी नहीं सुनी और गला रेतने के बाद फरार हो गई। जिसके बाद मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सलाउद्दीन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने लगी तो कुछ ही देर बाद उसकी पत्नी को गांव से दूर गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला के चरित्र पर लग रहे हैं आरोप

महिला के चरित्र पर लग रहे हैं आरोप

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार हुई महिला से लगातार पुलिस पूछताछ कर रही है पर वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं है तो दूसरी तरफ उसके पति की हालत भी गंभीर बताई जा रही है क्योंकि धारदार हथियार से इस तरह गला रेता गया है जिससे गले की नस कट चुकी है। पूछताछ के बाद महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तो दूसरी तरफ गांव वालों ने महिला के चरित्र पर भी कई तरह के आरोप लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+