पटनाः पहले चाचा-चाची ने भतीजे को पीटा और फिर कमरे में बंद कर जिंदा जला डाला

पटना। बिहार की राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के उसफा दरियापुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां संपत्ति विवाद में चाचा ने भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। मारपीट के बाद चाचा ने कमरा बंद करते 17 साल के भतीजे रौशन कुमार के ऊपर केरोसिन का तेल डालकर जिंदा जला दिया। जिससे नाबालिग बच्चे की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद गौरीचक थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले को लेकर गौरीचक थानाध्यक्ष लालमणि दुबे ने बताया कि मृतक के मामा अनिल कुमार गुप्ता के बयान के आधार पर चाचा मुकेश कुमार, चाची रानी देवी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

patna uncle and aunty burnt alive nephew in room for land

सभी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दरियापुर गांव के रहने वाले जयराम प्रसाद का 17 वर्षीय इकलौता पुत्र रौशन कुमार गांव में ही रहकर पढ़ाई करता था। उसकी लाखों की जमीन हड़पने के लिए चाचा अक्सर उससे मारपीट करता था। रौशन जमीन बेचने का विरोध करता था। इसी बात से चाचा-चाची खफा होकर पहले भी जान से मारने के नियत से हमला किया था पर वह बाल-बाल बच गया था। सोमवार को रौशन का चाचा-चाची से जमीन बेचने को लेकर विवाद हुआ और लाठी-डंडे से पीटकर चाचा ने रौशन को कमरे में बंद कर दिया और जिंदा जला दिया।

मृतक रौशन के पिता जयराम बाहर रहकर किसी निजी कंपनी में काम करते हैं और वहीं रौशन की मां अपने मायके मेंरहकर जीवन यापन करती है। भाई बहन दोनों दादा-दादी के पास रहकर पढ़ाई करते थे। जमीन ज्यादा रहने के कारण चाचा-चाची की नजर उनपर रहती थी। 20 वर्षीय बहन सोनम कुमारी को चार साल पहले ही आरोपितों ने गला दबाकर मार डाला था। इसके बाद से रौशन की हत्या करने की फिराक में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+