देर रात हावड़ा पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत, 200 मीटर में फैले शव

पटना। बिहार की राजधानी पटना के खुसरूपुर स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां हावड़ा पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रेन से कटने के चलते तीनों लोगों का शव क्षत-विक्षत हो गया। रेलवे ट्रैक से गुजरने वाले स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी खुसरूपुर जीआरपी को दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद खुसरूपुर जीआरपी के जवानों ने मौके पर पहुंचकर बिखरे हुए तीनों शवों को एकत्रित कर अपने कब्जे में ले लिया है।

patna three people died in train accident

शव क्षत-विक्षत होने के चलते मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। ट्रेन से गिरकर तीनों लोगों की मौत हो गई या फिर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से तीनों लोगों की मौत हो गई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि तीनों लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे होंगे, इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई होगी। पूरे मामले पर पूछे जाने पर मौके पर मौजूद खुसरूपुर जीआरपी थानाध्यक्ष सूर्य दयाल सिंह ने बताया कि तीन लोगों का शव क्षत-विक्षत हो गया था।

तीनों शवों के क्षत-विक्षत अंग लगभग 200 मीटर में फैल गए थे। उन्होंने बताया कि रात होने और अंगों के क्षत-विक्षत होने के कारण मृतकों के अंगों को खोजने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि अबतक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने जल्द ही तीनों शवों की पहचान कर लिए जाने का भी भरोसा दिलाया है। खुसरूपुर स्टेशन के समीप एक साथ तीन लोगों के ट्रेन से कटने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+