बिहारः सोशल साइंस की परीक्षा रद्द होने पर छात्रों ने पटना में जमकर की तोड़फोड़

पटना। बिहार की राजधानी पटना के एएन कॉलेज के पास छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने कई गाड़ी और ऑटो के शीशे तोड़कर जमकर उत्पात मचाया। पुलिस की रहने के बावजूद भी छात्रों पर कोई असर नहीं हुआ। पुलिस केवल मूकदर्शक बनकर देखती रही। छात्रों ने पूरे ट्रैफिक को जाम कर दिया। एएन कॉलेज के पास भारी संख्या में छात्र मौजूद थे। हालांकि प्रशासन की सख्ती के बाद छात्र वहां से भाग खड़े हुए। कॉलेज के पास बोरिंग रोड पर अब यातायात सुचारु हो गया है।

patna students did rampage for cancellation of social science exam

बता दें कि परीक्षा समिति ने शुक्रवार को सानाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र वायरल होने पर परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। कल की प्रथम पाली की परीक्षा में 8 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वहीं परीक्षार्थियों की आज भी परीक्षा है। कल की परीक्षा रद करने को लेकर लेकर शनिवार को परीक्षार्थी काफी आक्रोशित थे। परीक्षार्थियों के साथ-साथ उनके परिजन भी हंगामे में शामिल थे।

हंगामे के चलते पूरा बोरिंग रोड लगभग एक घंटा के लिए जाम हो गया था, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हंगामे के दौरान छात्रों ने नगर निगम सहित कई निजी वाहनों को काफी नुकसान पहुंचाया है।वहीं डिप्टी सीएम रेणु देवी ने मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक पर कहा कि इसमें जो भी दोषी होगा उस सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

रेणु देवी ने कहा कि बिहार में परीक्षा के पेपर लीक होना आम बात हो गई है। हर दिन किसी न किसी एग्जाम का पेपर का लीक हो ही जा रहा है। रेणु देवी ने मीडिया को भी अपने दायरे में रहने को सलाह दी। अभी कुछ देर पहले अंग्रेजी पेपर लीक की खबर आई थी, जो की फर्जी साबित हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+