रूपेश हत्याकांडः आरोपित ऋतुराज की पत्नी का पुलिस पर गंभीर आरोप, BJP ने कहा- होनी चाहिए जांच

पटना । बिहार के चर्चित रूपेश हत्याकांड के खुलासे के बाद विवाद जारी है। एक तरफ जहां रूपेश के परिजन पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं होने पर मामले की सही तरह से जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ मामले के मुख्य आरोपी ऋतुराज की पत्नी ने पटना पुलिस पर उसके साथ अभद्रता करने और जबरदस्ती जुर्म कुबूल करने के लिए ऋतुराज पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। ऋतुराज की पत्नी द्वारा पुलिस पर आरोप लगाने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। विपक्ष लगातार सीएम नीतीश और बिहार पुलिस पर सवाल उठा रही है।

patna rupesh murder case accused rituraj wife statement

वहीं, पूरे मामले में लीपापोती करने का आरोप लगा रहा है। इधर, ऋतुराज की पत्नी साक्षी के साथ हुई अभद्रता पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ऋतुराज की पत्नी के साथ हुई अभद्रता को लेकर कहा कि इस बात की बिल्कुल जांच होनी चाहिए। अगर कोई व्यक्ति हत्यारा है, तो उसकी भी जांच होनी चाहिए, हो भी रही है। लेकिन हत्यारे की पत्नी को प्रताड़ित करना उचित नहीं है। हां, लेकिन किसी ने हत्या की है, तो उसे उसका फल भुगतना ही पड़ेगा।

Recommended Video

      Bihar Rupesh Singh Case: Police की थ्योरी पर सवाल, CBI जांच की मांग तेज | वनइंडिया हिंदी

      बता दें कि पुलिस के अनुसार रूपेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी ऋतुराज की पत्नी साक्षी ने बिहार पुलिस पर ये आरोप लगया है कि पुलिस ने दबाव बना कर रितुराज से जबदस्ती जुर्म कुबूल करवाया है। उसने आरोप लगाया है कि पटना पुलिस ने उसे दो दिन, दो रात तक जेल में रखा, जहां उसके साथ अभद्रता की गई। वहीं, पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा उसकी पिटाई की गई।

      आरोपी की पत्नी की मानें तो इस बात से मजबूर होकर ऋतुराज ने वो जुर्म कबूल कर लिया जो उसने नहीं किया है। पत्नी का कहना है कि ऋतुराज शांत स्वभाव वाला इंसान है। वो बदला लेने की लिए किसी की हत्या नहीं कर सकता।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+