बिहारः पटना में हुए गैंगरेप और रेप मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को पकड़ा

पटना। बिहार की राजधानी पटना में नाबालिग लड़कियों के साथ रेप के दो मामलों के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पहला मामला बीते शनिवार को सामने आया था, जहां जक्कनपुर थाना क्षेत्र के इलाके में नाबालिग 14 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची के साथ पुलिस की गाड़ी चलाने वाले प्राइवेट ड्राइवर सूरज पासवान ने रेप किया था। जांच के दौरान पुलिस ने आज आरोपित सूरज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित सूरज पासवान नालंदा के कराया परसुसराय में छिपा हुआ था, जहां उसका ससुराल था।

patna police caught four accused of misdeed case

वहीं दूसरा मामला रविवार का है, जहां पटना के दीघा नहर इलाके के एक होटल में 15 वर्षीय लड़की के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया था। इस घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया। सूरज साव, कृष्णा कुमार और श्रवण कुमार शामिल हैं। ये तीनों ही बालिग हैं। तीनों आरोपित पटना छोड़ने के फिराक में थे। पाटलिपुत्रा स्टेशन से ट्रेन पकड़कर तीनों भागने वाले थे।

पुलिस ने दावा किया है कि FIR दर्ज होने के बाद से ही उनकी टीम लगातार आरोपितों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। लेकिन एरिया में ही दूसरे के घर पर तीनों छिपे थे। इन तीनों को रूपसपुर-दीघा नहर रोड में पाया नंबर 264 के पास से गिरफ्तार किया गया। इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए दीघा थाना की टीम साथ काम कर रही थी।

इन्हें पकड़ने के बाद सबसे पहले दीघा थाना ले जाया गया फिर वहां से महिला थाना लाया गया। बता दें कि ये तीनों पीड़िता को पहले से जानते थे। एक ही इलाके में इनका घर भी है। गैंगरेप की पीड़िता का सोमवार को मेडिकल परीक्षण कराया गया। साथ ही कोर्ट में पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+