शराबबंदी वाले बिहार में डॉक्टर ने पी शराब, फिर मचाया जमकर उत्पात
पटना। बिहार में शराबबंदी के बावजूद डॉक्टर और उसके साले ने पहले तो जमकर शराब पी। उसके बाद जब शराब का नशा सिर चढ़ा तो बीच सड़क पर दोनों हंगामा करने लगे। हंगामें की सूचना पर पहुंची पटना पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, राजीव नगर थाना अंतर्गत रोड नं-21 में एक मकान में डॉक्टर चंदन अपने साले राहुल के साथ शराब पीकर बीच सड़क पर ही हंगामा कर रहे थे। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने जब दोनों का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की। जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि होती है। पुलिस की माने तो शराब पीकर हंगामा करने वाले डॉक्टर चंदन राजेश्वर हॉस्पिटल में रेसीडेंट मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत है।

वहीं, मीडिया के कैमरे को देखकर डॉक्टर और उसका साला हाथ-पांव जोड़ने लगा। डॉक्टर ने कहा कि फोटो मत लीजिए अंकल...हमलोगों का जीवन बर्बाद हो जायेगा...करियर खत्म हो जायेगा। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का मेडिकल टेस्ट कराकर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications