बिहारः शादी के मंडप से दूल्हा बने खूंखार बदमाश को उठा ले गई STF, देखते रह गए मेहमान

पटना। बिहार की राजधानी पटना के कुख्यात अपराधी रवि गोप को बिहार एसटीएफ ने पटना पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। रवि गोप की गिरफ्तारी तब हुई जब वह अपनी शादी के मंडप में था । दरअसल 50,000 का इनामी अपराधी के तिलक का रस्म पूरा हो चुका था और वह शादी के मंडप में बैठने वाला था तभी मौके पर पहुंची बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की टीम ने इस कुख्यात को धर दबोचा।

Recommended Video

    Bihar में शादी के मंडप से 50 हजार के इनामी खूंखार अपराधी Ravi को STF ने किया Arrest | वनइंडिया हिंदी
    patna police and stf caught goon during his wedding

    शादी समारोह में परिवार के सभी लोग मौजूद थे लेकिन वे जब तक समझ पाते तब तक पुलिस की टीम अपराधी रवि को अथमलगोला से लेकर पटना के लिए निकल गई । दरअसल इस कुख्यात ने पुलिस से बचने के लिए ही शादी का पूरा कार्यक्रम पटना शहर से दूर बाढ़ के समीप अथमलगोला थाना के पास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रखा था। लेकिन एसटीएफ को रवि गोप के शादी की जानकारी मिल गई।

    एसटीएफ की टीम ने पटना पुलिस को साथ में लिया और रविवार की रात शादी मंडप में ही धावा बोल दिया । कुख्यात रवि गोप पटना के दीघा के रामजी चक इलाके का रहने वाला है। लगभग 1 साल पहले इसने दानापुर के एक व्यक्ति की गोली मारकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब से वह फरार चल रहा था।

    इसके ऊपर दूसरे अन्य अपराधिक मामले भी थाने में दर्ज है। सरकार ने इस अपराधी को पकड़ने के लिए 50,000 का इनाम भी घोषित कर रखा था। इसकी फरारी की वजह से ही इसके घर की संपत्ति को भी कुर्क किया जा चुका है । वैसे रवि जिस लड़की से शादी करने जा रहा था वह राजधानी पटना के ही पाटलिपुत्र इलाके की रहने वाली है ।

    इस अंतरजातीय विवाह में शामिल होने के लिए वर और वधू पक्ष के दोनों लोग मौजूद थे। सबसे हैरानी की बात है यह है कि लड़की वाले इस बात को पहले से जानते थे कि रवि की अपराधिक पृष्ठभूमि है फिर भी उन्होंने शादी के लिए हां कर दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+