मेरे पति ने दूसरी शादी कर ली है, मुझे मारपीट कर घर से भगाया, पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

Patna News Today: बिहार की राजधानी पटना से पति-पत्नी के विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है और घर से बाहर निकाल दिया है। महिला ने कहा कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है, इसलिए वह मारीपट करता है और घर से भी बेघर कर दिया है।

पीड़िता महिला ने गौरीचक थाना (पटना) में अपनी पति के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करवाकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता अंशु देवी की मानें तो वह नालंदा जिला के एकंगसराय की निवासी है। करीब 5 साल पहले बेलदारी टोला (गौरीचक थाना क्षेत्र) के रहने वाले रणधीर कुमार से हुई थी। शादी के बाद पता चला कि रणधीर को शराब और नशे की लत है। नशे की हालत में अकसर वह मारपीट करते रहता था।

patni ne pati par lagaye gambhir aarop

अंशु देवी ने कहा शादी के इतने साल बीत गए लेकिन अभी तक संतान सुख की प्राप्ति नहीं हुई है। वहीं पीड़िता ने कहा कि रणधीर ने कुछ महीने पहले दूसरी शादी भी रचा ली। जब रणधीर की दूसरी शादी का विरोध किया तो मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पति की ज़्यादती से परेशान होकर पुलिस के पास इंसाफ के लिए पहुंची हूं।

अंशु देवी ने कहा कि जब उसका पति दूसरी शादी कर रहा था तो जानकारी नहीं हो पाई थी, इसलिए शादी का विरोध नहीं कर पाई थी। अब जाकर मामले की जानकारी हुई तो, इसका विरोध किया। विरोध करने पर रणधीर ने मारपीट कर घर से बेदखल कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्द कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+