Bihar News: 'अब तो हद ही हो गई, अति कर रहे हैं केके पाठक', CM नीतीश के विधायक ने भी कर दी कार्रवाई की मांग
KK Pathak News: बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के ख़िलाफ़ पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं अब सीएम नीतीश के विधियाक ने केके पाठक पर नाराज़गी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मुजफ्फरपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए जदयू विधायक पंकज मिश्रा ने कहा कि अब हद ही गई है। केके पाठक अति ही करते जा रहे हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के खिलाफ मुहिम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से मेरी मांग है कि केके पाठक पर कार्रवाई की जाए।

शिक्षकों के साथ केके पाठक नाइंसाफी कर रहे हैं, उनके काम करने के अंदाज़ से शिक्षक संघ में काफी नारज़गी है। केके पाठक भ्रष्ट पदाधिकारी हैं। उनके कार्य से नाराज़ शिक्षक मेरे पास आकर उनकी लगातार शिकयात करे रहे हैं।
शिक्षक शिकायच आ रहे हैं, यह ठीक बात नहीं है। जिस तरह उन्होंने हिंदुओं के पर्व में शिक्षकों के साथ ज़ुल्म किया है वहा बर्दाश्त करने लायक बात नहीं है। जदयू विधायक पंकज मिश्रा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार से खुद मिलकर इस मामले की शिकायत करूंगा।
सीएम नीतीश कुमार से केके पाठक को हटाने की सिफारिश करूंगा। केके पाठक को यह बात याद होनी चाहिए कि किसी शिक्षक के पढ़ाने से ही वह आज एक बड़े अधिकारी बने हैं। ऐसे ही शिक्षकों की वजह से कोई आईपीएस तो कोई बड़ा अधिकारी बनता है। शिक्षकों पर इस तरह अत्याचार करना ठीक नहीं है।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी नाराज़गी ज़ाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि शिक्षकों को क्या बंधुआ मजदूर समझ रखा है। निरंकुश प्रशासकों को इसका खामियाजा भुगतना होगा। होली के त्योहार में भी बिहार में शिक्षकों को छुट्टी नहीं दी गई।
सनातन को मानने वाले लोगों के खुशियों के त्योहार में भी छुट्टी नहीं दी गई यह नाइंसाफ़ी है। शिक्षकों को डरा और धमका कर रखा जा रहा है। छोटी छोटी पर उनकी सैलरी काट ली जा रही है। इस तरह का काम करने वाले लोगों को इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications