पटना में गुरुवार से 8 हजार सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, लोगों की बढ़ी परेशानी

पटना। बिहार की राजधानी पटना में आम लोगों को सफाई को लेकर अब परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि पटना नगर निगम के अधिकारी और सफाई कर्मियों के बीच मांगों को लेकर विवाद खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। नगर निगम के करीब आठ हजार सफाई कर्मी गुरुवार से हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल में स्थाई और अस्थाई कर्मचारी भी शामिल हो रहे हैं।

patna municipal corporation eight thousand staff on strike

दैनिक मजदूरों की सेवा पर रोक लगाने के सरकार के फैसले का विरोध करते हुए सफाई कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। दरअसल, फरवरी 2020 में भी नगर निगम के कर्मी हड़ताल पर चले गए थे। उस समय निगम के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया था। निगम ने भरोसा दिया था कि जल्द ही कर्मचारियों की नियुक्ति स्थाई की जाएगी। लेकिन समझौते का कार्यान्वयन अब तक नहीं किए जा सका है।

इस हड़ताल में पटना नगर निगम के सफाई कर्मचारी, दफ्तर में काम करने वाले चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। पटना नगर निगम के संयुक्त कर्मचारी संघ की अगुवाई में हड़ताल की जाएगी। चतुर्थ वर्ग कर्मचारी अपनी नियुक्ति स्थाई करने की मांग को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं। साथ ही, कर्मचारियों ने 8 फरवरी 2020 के समझौते को तोड़ने का नगर निगम पर आरोप लगाया है।

8 हजार कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह से पटना में सफाई व्यवस्था ठप हो सकती है। दरअसल, पूरी राजधानी की सफाई व्यवस्था दैनिक कर्मचारियों पर ही टिकी हुई है। पहले भी हुई हड़ताल में पटना की स्थिति बद से बदतर हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+