बिल्डर की पत्नी ने मॉडल मोना की हत्या के लिए दी थी 5 लाख की सुपारी, पति से बढ़ती नजदीकियों के चलते उठाया कदम

पटना। बिहार की राजधानी पटना की चर्चित मॉडल मोना राय की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मोना की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते बदले की भावना से की गई है। मोना की हत्या की सुपारी फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के एक बिल्डर की पत्नी ने दी थी। बिल्डर की पत्नी ने अपनी करीबी परिजनों के जरिये मॉडल मोना राय की हत्या की साजिश रची थी। इसका खुलासा तब हुआ जब पटना पुलिस ने आरा जिले के उदवंतनगर के भगवतीपुर में छापेमारी कर शूटर भीम यादव को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे शूटर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बता दें कि बिल्डर ने मोना राय को जमीन और फ्लैट दे रखा था। साथ ही उसके साथ रिश्ते बहुत करीब हो गए थे। इन बातों से बिल्डर की पत्नी काफी नाराज थी।

patna model mona rai murder case builder wife give contract to kill her

इस दौरान आरोपित महिला ने अपने पति को कई बार कहा कि वह मोना से अपना संबंध तोड़ ले लेकिन बिल्डर पर इसका असर पड़ता हुआ नजर नहीं आया। इसके विपरित मोना और बिल्डर के बीच नजदीकियां और बढ़ती गईं। सूत्रों के मुताबिक पांच लाख में सौदा तय हुआ था और 70 हजार का भुगतान आरा के शूटर भीम को किया गया था। इस मामले में दूसरे शूटर और सुपारी देने वाले और लेने वाले को पुलिस ने अभी गिरफ्तार नहीं किया है।

बता दें कि बीते 12 अक्टूबर को मॉडल मोना राय को गोली मारी गई थी । उस दौरान बिल्डर भी उसे देखने पहुंचा था। देर रात पुलिस ने जब बिल्डर के घर पर छापेमारी की तब उसके घर में पुलिस को शराब की बोतलें भी मिलीं। पुलिस ने शराब मामले में बिल्डर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी दौरान पुलिस को जांच में अपराधी भीम का मोबाइल नंबर भी मिला।

पुलिस ने मोबाइल नंबर से उसका लोकेशन, नाम और पता ढूंढ निकाला। फिर पटना पुलिस ने आरा में दबिश देकर भीम को गिरफ्तार कर लिया। मॉडल मोना राय का मायका आरा में ही गड़हनी में है जबकि ससुराल रोहतास के बिक्रमगंज में है। 12 अक्टूबर को बदमाशों ने मोना राय को गोली मारी थी। वहीं 17 अक्टूबर को मोना राय की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+