Patna Lathi Charge: लाठीचार्ज के ख़िलाफ़ भाजपा मना रही काला दिवस, राज्य सरकार पर साधा निशाना
Patna Lathi Charge: भाजपा नेता की मौत के बाद BJP मना काला दिवस मना रही है। भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार को घेरना शुरु कर दिया है। पटना में भाजपा नेताओ के प्रदर्शन के दौरा पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं भाजपा नेताओं का आरोप है कि लाठीचार्ज की वजह से विजय कुमार सिंह (भाजपा जिला महासचिव, जहानाबाद) की मौत हुई है।
पटना पुलिस ने दावा करते हुए कहा कि विजय कुमार सिंह बेहोशी के हालत में मिले थे, उनके बदन पर कहीं भी बाहरी चोट के निशान नही थे। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी की तरफ से विजय सिंह के परिवार को दस लाख रुपए की तत्काल सहायता का ऐलान किया।

पटना में हुए लाठीचार्ज में सांसद जनार्दन सिग्रीवाल, नेता विपक्ष विजय सिन्हा, भाजपा विधायक नितिन नवीन समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को चोट लगी है। डाक बंगला चौराहे पर पुलिस और भाजपा की झड़प में वाटर कैनन और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया गया। वहीं पुलिस पर भी ईंट पत्थर से हमला किया गया।
Recommended Video
आपको बता दें कि भाजपा नेता शिक्षक भर्ती की नई नियम का विरोध, 10 लाख लोगों को रोज़गार और चार्जशीट के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा नेताओं ने विधानसभा मार्च निकाला था।
भाजपा ने शुक्रवार को लाठीचार्ज के खिलाफ काला दिवस मनाने का फैसला लिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला भी दहन किया जाएगा। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और जहानाबाद जिला महासचिव विजय कुमार सिन्हा की मौत के खिलाफ प्रदेश भर में काला दिवस मना रही है।












Click it and Unblock the Notifications