पटनाः शादीशुदा प्रेमिका और प्रेमी ने ट्रेन के आगे लगा दी छलांग, दोनों की हो गई मौत

पटना। बिहार की राजधानी पटना में फतुहा रेलवे स्टेशन केबिन के पास मंगलवार को एक शादीशुदा प्रेमी युगल ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही आरा जिले के रहने वाले थे। खुदकुशी करने के लिए दोनों 70 किलोमीटर दूर फतुहा आए थे। मृतक युवती की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। वहीं प्रेमी युवक पिता बनने वाला था। ऐसा माना जा रहा है कि साथ रहने में असफल होने पर दोनों ने खुदकुशी की है।

patna married couple did suicide on railway track

मृतक युवती की पहचान निशा कुमारी के रूप में हुई है, जो आरा जिले के अरियावां बाजार थाने के करवनिया गांव की रहने वाली थी। वही युवक की पहचान दीपक के रूप में हुई है। दीपक की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई है। दम तोड़ने से पहले दीपक ने घायल अवस्था में अपनी और प्रेमिका की पहचान बताई। इसके बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया।

परिजनों के मुताबिक लड़की शादी के बाद अपने मायके में गी थी और दोनों सोमवार की सुबह से ही गांव से लापता थे। फतुहा के लोगों के मुताबिक दोनों को सोमवार की शाम को ही स्टेशन के आसपास देखा गया था। निशा की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दीपक का हाथ कटकर अलग हो गया था।

फतुहा GRP के जवानों ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए फतुहा PHC में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने युवक को प्राथमिक इलाज के बाद PMCH रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग में असफल होने और साथ में ना रह पाने की वजह से दोनों ने सुसाइड का प्रयास किया। फतुहा GRP ने प्रेमी जोड़े के परिजनों को पूरे मामले से अवगत करा दिया है। परिजनों के फतुहा पहुंचने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+