JDU के प्रदेश सचिव पर लगे हत्या के गंभीर आरोप, नीतीश की पार्टी का खिसक सकता है जनाधार
Bihar Latest News Update: JDU के प्रदेश सचिव पर हत्या का आरोप लगने के बाद नीतीश सरकार एक बार फिर से विपक्ष के निशाने पर है।

Bihar News: शुक्रवार को औरंगाबाद के शमशेर नगर गांव (दाउदनगर थाना क्षेत्र) में बाप बेटे की 8 बजे सुबह गोली मारी गई। इसमे बेटे की मौत हो गई, वहीं पिता की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। हत्या का आरोप जदयू प्रदेश सचिव नन्हकु पांडे लगा है।
JDU नेता नन्हुक पांडे को पुलिस ने एम्स (पटना) से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है सरकारी जमीन पर बने तालाब को नन्हुक पांडे भरवा रहा था। बाप और बेटे के विरोध करने पर उसने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी।
Recommended Video
घटना में मनोरंजन शर्मा (39 साल) की मौत हो गई, वही पिता उपेंद्र शर्मा की हालत नाज़ुक है। दाउदनगर थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच हो रही है। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित उपेंद्र शर्मा ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि नन्हकू पांडे (जदयू प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला पार्षद) ने लाइसेंसी पिस्टल गोली मारी है।
पीड़ित उपेंद्र शर्मा ने अजय शर्मा (पैक्स अध्यक्ष, शमशेरनगर), प्रिंस कुमार (प्रबंधक), रविरंजन कुमार(उप मुखिया), हरे कृष्ण पांडे (पूर्व जिला पार्षद का भाई) और कृष्णा पांडे पर हत्या के गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि पिता ने सरकारी जमीन पर तालाब बनवाया था।
गांव के कुछ लोग जेसीबी और ट्रैक्टर से शुक्रवार की सुबह तालाब भरवा रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर मना किया तो वह लोग नहीं मानें और दोनों पक्ष में बहसबाज़ी शुरू हुई। इसी दौरान बदमाशों ने मनोरंजन और उसके पिता पर गोली चला दी।
मामले में आरोपी जदयू प्रदेश सचिव नन्हुक पांड को पुलिस ने शुक्रवार की शाम एम्स (पटना) से गिरफ्तार किया गया है। खुद को घायल बताते हुए वह इलाज करवाने के लिए एम्स में भर्ती हुआ था। पुलिस नन्हकु पांडे से पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है, उनका कहना है कि 'नीतीश सरकार' अपराधियों को बढ़ावा दे रही है। चुनाव में जदयू का बहिष्कार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications