पत्नी को बच्चे के साथ कमरे में किया बंद फिर पति ने रखी ये खौफनाक शर्त

पटना। बिहार की राजधानी पटना में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी को कमरे में बंद कर जबरदस्ती तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिया। पीड़िता नगपुर की रहने वाली है जबकि युवक पटना का रहने वाला है। दोनों बेंगलुरु के एक ही कंपनी में काम करते थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। फिर दोनों ने परिजनों की सहमति से शादी कर ली। लेकिन पत्नी सानिया दत्ता के किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। केवल 13 महीनों में सबकुछ टूट गया। पति-पत्नी के बीच ऐसे हालात बन गए कि पति विनायक ने पत्नी और बच्चे को कमरे में बंद कर शर्त रख दिया कि जब तक तलाक के पेपर पर साइन नहीं करेगी तब तक दरवाजा नहीं खुलेगा।

दोनों एक ही कंपनी में करते थे काम

दोनों एक ही कंपनी में करते थे काम

बंद कमरे में अपना और बच्चे के दम घुट जाने से अच्छा ता कि लड़की तलाक के कागजात पर दस्तखत कर दे। इसलिए उसने तलाक के पेपर पर साइन पर कर दिया। वहीं सानिया की बहन वाणी दत्ता ने बताया कि पिछले साल दो अगस्त को उसकी बहन और विनायक की शादी हुई थी। विनायक आईआईटी से पढ़ा है और बेंगलुरु की एक कंपनी में काम करता है। सानिया भी उसी कंपनी में थी।

पति पर प्रताड़ित करने का आरोप

पति पर प्रताड़ित करने का आरोप

शादी के बाद से विनायक के तेवर बदल गए। पिछले साल नवंबर में सानिया प्रेग्नेंट हो गई फिर अप्रैल में विनायक ने सानिया को पटना भेज दिया। सानिया पटना आ गई और ससुराल में रहने लगी। बाद में विनायक भी आया। आरोप है कि वह कई बातों को सानिया पर थोपता था, जिसे वह पसंद नहीं करती थी। पति विनायक पर आरोप है कि वह अपनी मां के साथ मिलकर सानिया को प्रताड़ित करता था।

पति ने कमरे में कर दिया था बंद

पति ने कमरे में कर दिया था बंद

मामला इतना बढ़ गया कि सानिया ने मायके जाने का फैसला कर लिया। इस बात को सुनते ही विनायक ने सानिया को एक कमरे में बंद कर दिया और कहा कि तलाक के पेपर पर साइन करो। सानिया ने इस दौरान अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी ने उसकी एक भी नहीं सुनी।

पुलिस में की शिकायत

पुलिस में की शिकायत

मजबूर सानिया से कागजात पर साइन कर दिया। साइन करने के बाद विनायक से सानिया को छोड़ दिया। बहन वाणी के मुताबिक घर से निकलने के बाद सानिया अपने बच्चे के साथ सीधे कदमकुआं थाना गई और पूरे मामले की लिखित शिकायत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+