तेज प्रताप यादव की विधानसभा सदस्यता को JDU प्रत्याशी ने दी चुनौती, कोर्ट ने जारी किया नोटिस

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और हसनपुर विधानसभा से विधायक तेज प्रताप यादव को पिछले विधानसभा चुनाव में हसनपुर विधानसभा से मिली जीत पर डाली गई याचिका को लेकर कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है। बता दें कि तेज प्रताप यादव के खिलाफ हसनपुर सीट से चुनाव लड़ने वाले जदयू उम्मीदवार ने कोर्ट में उनके निर्वाचन को चुनौती दी थी।

Recommended Video

    Tej Pratap Yadav को Patna High Court ने जारी किया Notice, जानिए क्या है मामला | वनइंडिया हिंदी
    patna high court issued notice to tej pratap yadav

    पटना हाई कोर्ट ने तेज प्रताप यादव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। न्यायाधीश वीरेन्द्र कुमार ने जदयू की तरफ से उम्मीदवार रहे विजय कुमार यादव की याचिका पर सुनवाई की। याचिकाकर्ता ने चुनाव याचिका में राजद विधायक तेज प्रताप पर आरोप लगाया है कि उन्होंने नामांकन पत्र के साथ अपनी संपत्ति का सही ब्यौरा नहीं दिया है। वहीं हाईकोर्ट ने चुनाव याचिका की सुनवाई के लिए मंजूर करते हुए तेज प्रताप यादव सहित सभी प्रतिवादिों को नोटिस जारी किया है। इस मामले पर अगली सुनवाई के लिए 8 अप्रैल की तारीख दी गई है।

    वहीं पटना हाईकोर्ट ने विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार ने मामले पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। यह चुनाव याचिका विपिन कुमार उर्फ विपिन मंडल की तरफ से दायर की गई है। चुनाव याचिका में कहा गया है कि निर्वाचन पदाधिकारी ने आनन-फानन में उनके नामांकन पत्र को खारिज कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+