बिहार न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

दुल्हन की सहेली ने दूल्हे से कही ऐसी डर्टी बात कि बिना शादी के ही लौट गई बारात

Google Oneindia News

Recommended Video

Patna: बिना दुल्हन के ही दूल्हे को वापस ले जानी पड़ी बारात । वनइंडिया हिंदी

पटना। सज-धजकर दूल्हा बारात के साथ शादी करने के लिए दुल्हन के घर पहुंचा था, जहां तो पहले दूल्हे का जोरदार स्वागत किया गया और फिर रस्मों रिवाज का दौर आगे बढ़ा। पूरे घर में शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी तो दुल्हन की कुछ सहेलियों ने दूल्हे से डर्टी मजाक करना शुरू कर दिया। इस दौरान कोई उसका शरीर टच करता तो कोई अश्लील मजाक कर रहा था। इसी बीच एक सहेली ने उसके शरीर पर आटा फेंक दिया जिसे देखते हुए दूल्हे को गुस्सा आ गया और उसने शादी करने से इंकार कर दिया। जब इस बात की जानकारी दुल्हन के परिवार वालों को हुई तो मामले को शांत किया लेकिन दूल्हा शांत नहीं हुआ। हालांकि काफी समझाने-बुझाने के बाद दूल्हा शांत हो गया और दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे से अकेले में मिले, जहां दूल्हे ने दुल्हन को सहेलियों की हकीकत बताइए जिसे सुनने के बाद दुल्हन गुस्से में आ गई और उसने फाइनली शादी से इंकार कर दिया और दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

बिहार के सारण का मामला

बिहार के सारण का मामला

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के उसरी गांव का है, जहां के रहने वाले अशोक कुमार शर्मा की बेटी अनामिका कुमारी की शादी बसंतपुर थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी लक्ष्मण शर्मा के पुत्र विनोद कुमार के साथ तय हुई थी। तय समय के अनुसार विनोद सजधज कर दुल्हन के घर पहुंचा जहां सभी बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया और जयमाला की रस्म अदा हुई। जिसके बाद दूल्हे को दुल्हन की सहेली घर के भीतर ले गई और उसके साथ अश्लील मजाक करने लगी।

सहेलियों के मजाक पर भड़का दूल्हा

सहेलियों के मजाक पर भड़का दूल्हा

जिसे देख दूल्हा भड़क गया और शादी करने से इंकार करने लगा हालांकि मामले की जानकारी लड़की के घर वालों को मिलते ही मामले को शांत कर लिया गया। लेकिन दूल्हा दुल्हन के बीच हुई एक बात से फिर से रिश्ता बिगड़ गया और दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया।

दुल्हन को नहीं पसंद आए दुल्हे के तेवर

दुल्हन को नहीं पसंद आए दुल्हे के तेवर

दुल्हन का कहना था कि शादी से पहले जो लड़का ऐसे तेवर दिखा कर हमें धमकाने की कोशिश कर रहा है वह शादी के बाद हमारे साथ क्या कर सकता है, इसका अंदाजा अभी ही लग रहा है। दुल्हन की इस बात से उसके घर वाले भी सहमत थे। जिसके बाद दूल्हा दुल्हन दोनों पक्ष के बीच झड़प होने लगी और बारातियों को मारपीट कर भगा दिया गया। दूसरी तरफ दुल्हन के घर वाले दूल्हे और उसके पिता को बंधक बनाकर शादी में खर्च हुए पैसे देने की बात करने लगे । लेकिन आस-पास के लोगों की मदद से एक पंचायत बैठाई गई जहां पंचों ने गहने, बाइक व अन्य सामान को वापस कराया गया । जिसके बाद दूल्हा मुक्त हुआ और बिना दुल्हन लिए वापस अपने घर लौट गया।

<strong>ये भी पढ़ें- महिला को ऑफिस बुलाकर की प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़, सभी थे कंपनी के बड़े अधिकारी</strong>ये भी पढ़ें- महिला को ऑफिस बुलाकर की प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़, सभी थे कंपनी के बड़े अधिकारी

Comments
English summary
patna groom got angry at bridegroom friends joke returned without marriage
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X