पटनाः करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी हाथियों के नाम करने वाले शख्स की गोली मारकर हत्या
पटना। बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बुधवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान मर्गियाचक निवासी मोहम्मद अख्तर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहम्मद अख्तर पशु प्रेमी थे। अख्तर ने मोती और रानी नाम के दो हाथी पाल रखी थी। अख्तर को अपने हाथियों से इतना प्रेम था कि उन्होंने पांच करोड़ की प्रॉपर्टी दोनों हाथियों के नाम कर दी थी। परिजनों के अनुसार मोहम्मद अख्तर उर्फ अख्त मुखिया बुधवार की सुबह अपने घर नाश्ता कर रहा था।

इसी क्रम में जमीन दिखाने के नाम पर कुछ लोगों ने उन्हें बुलाया। घर से कुछ दूरी जाते ही अपराधियों ने उसे गोलियों से भून दिया। दो बाइक से चार की संख्या में आए अपराधियों ने अख्तर मुखिया पर चार से पांच राउंड गोलियां उनके गर्दन में मारी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक अपराधी पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए।
घायल स्थिति में उनको पटना एम्स में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अख्तर ने पिता मोहम्मद सैयद आलम की मौत के बाद पशु प्रेम को लेकर एरावत नाम की एक संस्था का गठन किया था। उसे हाथी पालने का शौकीन था। उसके पास फिलहाल मोती और रानी नाम के दो हाथी थे। वह अपने हाथियों से इतना प्रेम था उसने अपने 5 करोड़ की प्रॉपर्टी दोनों हाथियों के नाम रजिस्ट्री कर दी थी। अख्तर के दो बेटे और एक बेटी भी है।












Click it and Unblock the Notifications