Patna Gazetteer News: 53 साल बाद फिर से छपेगा गजेटियर,आख़िरी बार कब हुआ था प्रकाशित,जानिए इतिहास?
Patna Gazetteer News: पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इतिहास के ज़िंदा रखने के लिए शानदार पहल की है। मंगलवार को उनकी अध्यक्षता में गजेटियर प्रकाशन समिति के सदस्यों का साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में यह बात सामने आई कि गजेटियर प्रारूप निर्माण आखिरी स्टेज में है। इसमें कुल 18 चैप्टर हैं।
पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर ने सिंह ने बताया कि गजेटियर में लोगों के लिए ज़रूरी फैक्ट्स के साथ ही रोचक जानकारियां शामिल की गई है। इस पर लगातार काम किया जा रहा है। मंगलवार को समिति के सामन गजेटियर के 6 चैप्टर की पांडुलिपि का आखिरी प्रारूप रखा गया।

गजेटियर से जुड़े विभिन्न मामले पर बैठक में चर्चा हुई, इसके बाद 15 अगस्त 2023 तक सभी 18 चैप्टर पूरा करने की बात कही गई। वहीं डीएम डॉ. चंद्रशेख सिंह ने बताया कि गजेटियर के सभी चैप्टर को पूरा करने के बाद इसे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को भेजा जाना है। पटना जिला के गजेटियर के प्रकाशन की उम्मीद सितंबर में जताई जा रही है।
जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा गजेटियर की हार्ड कॉपी के साथ-साथ ई-कॉपी भी उपलब्ध करवाई जाएगी। जिले की वेबसाइट पर सारी जानकारी मौजूद रहेगी, इसके साथ प्रमुख लाइब्रेरी और शिक्षण संस्थानों में भी आसानी से गजेटियर मिल सकेगा। इसमे लगभगा 54 विभागों और दफ्तरों की छोटी से बड़ी जानकारी मौजूद रहेगी।
गजेटियर में शिक्षा, साहित्य-संस्कृति, स्थापत्य कला, भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन, विधि-व्यवस्था एवं न्याय, प्रशासन, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, पर्यटन, बैंकिंग सहित सभी तरह डिटेल्स जानकारी रहेगी। रिसर्चर, प्रशासक, पत्रकार, छात्र, टूरिस्ट, लीडर और बिज़नेसमैन के लिए गजेटियर काफी मददगार साबित होगा। इसमें पटना की सभी बड़ी और पुरानी इमारतों की पूरी जानकारी मिलेगी।
पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि गजेटियर में जिला की सारी जानकारी मौजूद होती है। यह जिला का इन्फॉर्मेशन बैंक होता है। जिले के बारे में सबसे ज्यादा औथेंटिक सरकारी दस्तावेज होता है। इसमें जिले का इतिहास के साथ ही छोटी बड़ी तथ्यों की भी जानकारी होती है।
डॉ. चंद्रशेखर ने कहा किसी भी किताब में जिले के बारे में एक-एक तथ्य की उतनी जानकारी नहीं होती हैस जितनी विस्तृत, रोचक और प्रामाणिक जानकारी गजेटियर से मिल जाएगी। पटना जिला का आखिरि गजेटियर का प्रकाशन साल 1970 में हुआ था। पिछले 53 सालों में बहुत कुछ बदला है, काफी विस्तार हुआ है। सितंबर में पटना जिला गजेटिययर प्रकाशित होने की उम्मीद जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications