पटनाः मानसिक विक्षिप्त बेटे की हरकतों से परेशान पिता ने 85 हजार की सुपारी देकर करवाई हत्या
पटना। बिहार की राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के लखीमपुर कोली सड़क के पास 17 वर्षीय अंकित कुमार की गोली मारकर हत्या की गई, जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने शूटर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों में मृतक का पिता विनय कुमार भी शामिल है, जिसने अपने बेटे की हत्या के लिए सुपारी दी थी। पुलिस ने बताया कि पिता ने ही 85 हजार रुपये की सुपारी देकर शूटरों से बेटे की हत्या करवाई। आरोपित पिता के मुताबिक उसका बेटा विक्षिप्त था, जो हर दिन घर में तरह-तरह की हरकतें करता था। इसके चलते पूरा परिवार उससे परेशान था।

बेटे की हरकतों से आजिज होकर पिता ने शूटरों को सुपारी दी थी। पकड़े गए शूटरों की पहचान गोपालपुर के अब्दुल्लाहचक का नीतीश पासवान और राहुल कुमार शामिल है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ चार मोबाइल, तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की है। सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या के लिए विनय कुमार ने शूटर नीतीश कुमार को 85 हजार की सुपारी दी थी।
सुपारी में मिले पैसों में से नीतीश ने 55 हजार रुपये में एक नई बाइक भी खरीदी थी, जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि हत्या का मास्टरमाइंड उसका पिता ही था, जो सुपारी किलर को मोटरसाइकिल पर बैठाकर पुनपुन के सुरक्षा बांध की तरफ जाते देखा गया और उसकी हत्या करवाने के बाद दूसरी मोटरसाइकिल बदल कर भागते देखा गया।
पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था, जिससे पुलिस का शक गहराता गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गोपालपुर थाना के अब्दुल्लाह चक के नीतीश पासवान और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ चार मोबाइल, तीन मोटरसाइकिल सहित सुपारी के पैसे से खरीदा गया एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।












Click it and Unblock the Notifications